Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2025: जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS) द्वारा महिला पर्यवेक्षिका (Lady Supervisor) के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जिले के वेबसाइट westchamparan.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की तिथि, आवेदन प्रक्रिया आदि को पढ़ें. बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2025 की अधिक जानकारी निचे उपलब्ध कराई गयी है.
बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर भर्ती क्या है? यह एक पंचायत लेवल की बहाली है जिसके लिए केवल पहले से कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका हीं आवेदन कर सकते हैं. लेडी सुपरवाइजर की यह भर्ती समाहरणालय पश्चिम चंपारण, बेतिया (जिला प्रोग्राम कार्यालय – आई.सी.डी.एस) के तरफ से विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत निकाली गई है. बता दें की यह भर्ती बेतिया जिले में समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत संविदा के आधार पर निकाली गई है. इच्छुक अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन अधिकारिक वेबसाइट westchamparan.nic.in के माध्यम से दिनांक 21/04/2025 से 20/05/2025 शाम 5 बजे की बीच कर सकते हैं.
Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2025 Overview
Vacancy Name | Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2025 |
Recruitment Agency | बिहार जिला कार्यक्रम कार्यालय |
Post Name | Anganwadi Lady Supervisor |
Total Vacancy | 33 Posts |
Eligibility Criteria | Anganwadi Sevika |
Qualification Required | 10th Pass |
Age Limit | Maximum 45 Years |
Job Category | Panchayat Level Job |
Job Type | Contract Based Govt Job |
Monthly Salary | ₹12,000 से ₹18,000 |
Apply Date | 21/04/2025 to 20/05/2025 |
BiharSarkariNaukri.Com |
Bihar Anganwadi Lady Supervisor Bharti 2025 Important Dates
Event | Date |
---|---|
Online Application Start Date | 21/04/2025 |
Last Date for Online Application | 20/05/2025 (5PM) |
Date of Merit List | n/a |
Bihar Anganwadi Lady Supervisor Recruitment 2025 – कोटिवार रिक्ति विवरण
क्रम.सं | आराक्षण कोटि | चालू रिक्ति | कुल रिक्ति |
---|---|---|---|
01 | अनारक्षित | 14 | 14 |
02 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 03 | 03 |
03 | अनुसचित जाति | 05 | 05 |
04 | अनुसूचित जनजाति | 01 | 01 |
05 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 07 | 07 |
06 | पिछड़ा वर्ग | 03 | 03 |
कुल | 33 | 33 |
बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2025 – योग्यता एवं अनुभव
- अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए.
- अभ्यर्थी केवल महिला आंगनवाड़ी सेविका होनी चाहिए.
- अभ्यर्थी पश्चिम चंपारण जिले के स्थायी निवासी होने चाहिए.
✅ शैक्षणिक योग्यता:- अभ्यर्थी मैट्रिक (10वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होना चाहिए.
✅ कार्यकाल की अवधि:– चयन वर्ष की पहली जनवरी को आंगनवाड़ी सेविका के रूप में अभ्यर्थी का कार्यकाल 10 वर्ष पुरे हों जाने चाहिए.
बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2025 – आयु सीमा
आवेदक की आयु 01/01/2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए. ICDS के पत्रांक 41 दिनांक 29/01/2023 के अलोक में 45 वर्ष के उम्र के सीमा में 11 वर्ष की छुट दी गयी है.
Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2025 – Selection Process
बता दें की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की यह भर्ती केवल कार्यरत आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए निकाली गई है. इस पद का चयन 10वीं परीक्षा में लाये गए अंक, उच्चतर शैक्षणिक योग्यता एवं सेविका के रूप में 10 वर्ष एवं उससे अधिक किया गए कार्य के आधार पर होगा.
📌 मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त किये गए अंको का प्रतिशत निकालते समय अतिरिक्त (Extra) विषय का अंक नहीं जोड़ा जायेगा.
📌 आंगनवाड़ी सेविका के रूप में प्रत्येक 10 वर्ष की निरंतर सेवा के लिए 10 अंक दिया जायेगा.
📌 10 वर्ष से अधिक प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 01 (एक) – 01 (एक) अंक दिए जायेंगे.
📌 उच्चतर शैक्षणिक योग्यता जैसे इंटर, स्नातक, स्नाकोत्तर के लिए अलग से अंक दिए जायेंगे. जिसमे प्रथम श्रेणी को 10 अंक, द्वितीय श्रेणी को 5 अंक तथा तृतीय श्रेणी को 3 अंक दिए जायेंगे.
📌 राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली आंगनवाड़ी सेविका को क्रमशः 10 अंक एवं 5 अतिरिक्त अंक दिए जायेंगे.
Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 – Online Form Direct Link
Apply Online | Apply Online for Supervisor (21-04-2025 से शुरू) |
Download Notification | Lady Supervisor Notification |
Official Website | Click Here to Open Official Website |
Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2025 – FAQs
बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की भर्ती कब होगी?
जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS) द्वारा बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की भर्ती निकाल दी गयी है. भर्ती की पूरी जानकारी westchamparan.nic.in पर उपलब्ध है.
बिहार लेडी सुपरवाइजर वैकेंसी 2025 की लास्ट डेट क्या है?
बिहार आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिनांक 21/04/2025 से 20/05/2025 शाम 5 बजे तक भरा जायेगा.