Bihar BCECE Application Form 2026 ✔ [Apply Now]

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चूका है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 रखी गई है. यदि आप भी इस परीक्षा के बारे में जानना चाहते हैं, इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तथा आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

Bihar Combined Entrance Competitive Examination (BCECE) एक प्रवेश परीक्षा है, जिसे देने के बाद आप बिहार के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में Engineering, Agriculture, Pharmacy, Medical जैसे कोर्स में Admission ले सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECE Board) द्वारा किया जाता है.

Bihar BCECE Application Form 2026 Overview

Exam Name Bihar Combined Entrance Competitive Examination
Organization BCECE Board
Eligibility 12th (Science)
Last Date 05-05-2026

 

Important Dates

  • Application Start Date: 15-04-2026
  • Application Last Date: 05-05-2026
  • Fee Payment Last Date: 06-05-2026
  • Edit Application: 07-05-2026 to 08-05-2026
  • Admit Card Issue Date: 22-05-2026
  • Proposed Exam Date: 30 & 31 May 2026

Application Fee

PCM / PCB / Agriculture Group के लिए:-

  • UR / BC / EBC / EWS: Rs.1000/-
  • SC / ST / DQ: Rs.500/-

PCMB Group के लिए:-

  • UR / BC / EBC / EWS: Rs.1100/-
  • SC / ST / DQ: Rs.550/-

Mode of Payment: Online

Educational Qualification

Engineering And Technology (4 Year Course) के लिए:-

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण, जिसमें निम्न में से कोई विषय शामिल हो: भौतिकी (Physics), गणित (Mathematics), रसायन (Chemistry), कंप्यूटर साइंस (Computer Science), इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics), सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology), जीवविज्ञान (Biology), इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, बायोटेक्नोलॉजी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, कृषि (Agriculture), इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) या उद्यमिता (Entrepreneurship) — परिशिष्ट-7 के अनुसार।

कृषि स्ट्रीम (Agriculture Engineering के लिए): उपर्युक्त विषयों में सम्मिलित रूप से कम से कम 45% अंक (आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40% अंक) प्राप्त होना अनिवार्य है।

अथवा

कम से कम 3 वर्षीय डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण हो तथा न्यूनतम 45% अंक (आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40% अंक) प्राप्त किए हों। यदि लेटरल एंट्री की सीटें भर जाती हैं, तो उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

अथवा

समान या संबंधित क्षेत्र में D.Voc. (डिप्लोमा इन वोकेशनल) स्ट्रीम उत्तीर्ण।

Pharmacy (4 Year Course) के लिए :-

फार्मेसी कोर्स के लिए 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें भौतिकी (Physics) और रसायन (Chemistry) अनिवार्य विषय हों तथा गणित (Mathematics) या जीवविज्ञान (Biology) में से कोई एक वैकल्पिक विषय के रूप में होना चाहिए।

जो अभ्यर्थी इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन साक्षात्कार/काउंसलिंग के समय तक 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

Medical and Similar Professional Courses के लिए:-

मेडिकल स्ट्रीम के कोर्स जैसे फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी तथा पैरामेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 10+2 / हायर सेकेंडरी / I.S.C. या समकक्ष परीक्षा में अंग्रेज़ी (भाषा एवं साहित्य) के साथ-साथ भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) और जीवविज्ञान (Biology – वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषय होना आवश्यक है।

B.Sc. (नर्सिंग) कोर्स के लिए 10+2 (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान एवं अंग्रेज़ी) में कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

वर्तमान सत्र (2026) में इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन साक्षात्कार/काउंसलिंग के समय तक परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।

Agriculture Stream के लिए:-

कॉलेज की उपलब्ध सीटों के अनुसार I.Sc / I.Sc (कृषि) मान्य होगा। (अधिक जानकारी के लिए प्रॉस्पेक्टस के पेज नंबर 17 (15.4) देखें।)

Age Limit

✔ Engineering And Technology (4 Year Course) के लिए:-

  • Age Limit: कोई लिमिट नहीं है

Pharmacy (4 Year Course) के लिए :-

  • Age Limit: 31-12-2026 को न्यूनतम 17 वर्ष

Medical and Similar Professional Courses के लिए:-

  • Age Limit: 31-12-2026 को न्यूनतम 17 वर्ष

Agriculture Stream के लिए:-

  • Age Limit: 31-08-2026 को न्यूनतम 16 वर्ष

Document for BCECE Online Application Form 2026

  1. 10th Marksheet
  2. 12th (Science) Marksheet
  3. Hindi Signature
  4. English Signature
  5. Photograph (with Name & Date)
  6. Mobile Number (OTP Verification)
  7. Email Id (OTP Verification)
  8. Live Photo

BCECE Course Group for Apply

✅ PCM (Physics + Chemistry + Math)
✅ PCB (Physics + Chemistry + Biology)
✅ PCMB (Physics + Chemistry + Math + Biology)
✅ CBA (Chemistry + Biology + Agriculture Science)
✅ PCA (Physics + Chemistry + Agriculture Science)
✅ MBA (Math + Biology + Agriculture Science)
✅ MCA (Math + Chemistry + Agriculture Science)

Important Link

Apply Online Click Here
Applicant Login Click Here
Prospectus PDF Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Channel Click Here
Join WhatsApp Channel Click Here

 

B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com