Bihar Civil Court PEON Admit Card 2026: बहुत दिनों के इन्तजार के बाद आखिरकार एडमिट कार्ड जारी हो गया. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं Bihar Civil Court Peon/Orderly Admit Card के बारे में. यह भर्ती वर्ष 2022 में Employment Notice No. 04/2022 के अंतर्गत निकाली गई थी. इसका Preliminary Test दिनांक 15-03-2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था तो निचे दिए गए Download Link के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से सम्बंधित अन्य जानकारी निचे उपलब्ध है.
Bihar Civil Court PEON Admit Card 2026 Notification
Office of the Convenor, Centralized Selection and Appointment Committee – cum – Principal District & Sessions Judge, Patna की तरफ से Attendant [Peon (General + Orderly)] की प्रारंभिक परीक्षा एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से सम्बंधित नोटिस जारी किया गया है. Notification का PDF Link अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है.
Bihar Civil Court PEON Exam 2026 Overview
| Employment Notice No | 04/2022 |
| Post Name | Attendant (Peon+Orderly) |
| Total Post | 1673 |
| Type of Exam | Preliminary Test |
| Exam Date | 15-03-2026 |
| Admit Card Download Starts | 05-03-2026 |
| Official Website | patna.dcourts.gov.in |
10वीं स्तर की होगी परीक्षा
बिहार सिविल कोर्ट चपरासी की परीक्षा 10वीं स्तर की होगी. प्रारंभिक परीक्षा कुल 85 अंको की होगी जिसमें 30 अंक Qualifying Marks होंगे. इसके अलावा 15 अंको का Interview होगा, जिसका क्वालीफाइंग अंक 6 होगा. चपरासी के प्रारंभिक परीक्षा में हिंदी-35 अंक, अंग्रेजी-15 अंक, एवं गणित-35 विषय शामिल होंगें.
Registration Number एवं Password के माध्यम से होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड?
बिहार सिविल कोर्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के पास Registration Number एवं Password का होना बेहद जरुरी है. इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाएगा. बहुत सारे अभ्यर्थी अपना Registration Number अथवा Password भूल चुके हैं. ऐसी स्थिति में “Forgot Registration No. / Password” वाले बिकल्प का इस्तमाल करके दुबारा रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं.
भुला हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड कैसे प्राप्त करें?
यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा पासवर्ड भूल चुके हैं, तो निचे दिए गए Steps को Follow करके इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं. शर्त यह है की आपके पास Registered Mobile Number होना चाहिए.
- Forgot Registration / Password वाले लिंक पर क्लिक करें.
- बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर टाइप करें.
- अपना जन्म तिथि चुनें, तथा Submit Button पर क्लिक करें.
- ऐसा करते हीं आपके नाम के साथ Registration Number एवं Password डिस्प्ले हो जायेगा.
Download Admit Card
Forgot Registration No./Password
Download Exam Notice
Official Website
