Bihar PACS Manager Recruitment 2026: ऐसे युवा जो बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छी खबर है. जी हाँ, बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा राज्य के पैक्स (PACS) एवं व्यापार मंडलों में लगभग 2,000 नए मैनेजरों (प्रबंधकों) की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है. नई व्यवस्था के तहत राज्य के प्रत्येक 5 पैक्स पर एक मैनेजर की तैनाती करने का लक्ष्य है.
Bihar PACS Manager Recruitment 2026: पूरी जानकारी
इस लेख में हम समझेंगे की (1) पैक्स मैनेजर क्या होता है, (2) पैक्स मैनेजर के लिए योग्यता क्या होगा, (3) पैक्स मैनेजर की चयन प्रक्रिया क्या होगी, (4) पैक्स मैनेजर के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है. यदि आप भी इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.
पैक्स (PACS) मैनेजर क्या होता है?
PACS का पूरा नाम Primary Agriculture Credit Society अर्थात प्राथमिक कृषि साख समिति होता है. यह ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली एक सहकारी संस्था है, जो किसानो को कम ब्याज पर कृष लोन उपलब्ध कराता है, खाद-बीज का बितरण करता है एवं किसानो से धान-गेहूं जैसी फसलों की सरकारी खरीद का काम करती है, किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करती है तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित करती है.
बिहार के प्रत्येक 5 पैक्स पर 1 मैनेजर की होगी तैनाती
पुरे बिहार में लगभग 10,000 व्यापार मंडल एवं PACS समितियाँ है. इन पैक्सों के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण और सरकारी दर पर अनाज खरीदने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. PACS में काम काज और भी बेहतर बनाने के लिए 2000 नए PACS Manager की नियुक्ति की जाएगी. नई व्यवस्था के तहत राज्य के प्रत्येक 5 पैक्स पर एक मैनेजर की तैनाती करने का लक्ष्य रखा गया है.

बिहार में पैक्स PACS Manager की भर्ती कौन करेगा?
बिहार में पैक्स प्रबंधन की भर्ती प्रक्रिया में सहकारी बैंक (Cooperative Bank) की भूमिका हो सकती है, लेकिन अभी इसका अधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह बहाली सहकारी बैंकों द्वारा कराया जायेगा. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगा या सिर्फ मेरिट पर भर्ती की जाएगी इसकी पूरी जानकारी विज्ञापन उपलब्ध होने के बात हीं पता चल पाएगा.
बिहार पैक्स मैनेजर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
बिहार में PACS Manager भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योयता को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, पैक्स के बढ़ते कंप्यूटरीकरण और डिजिटल कार्यों को देखते हुए निम्नलिखित योग्यताएं संभावित मानी जा रही हैं.
- किसी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री, जिसमे B.A, B.Sc, B.Com आदि शामिल होगा.
- B.Com एवं Accounts वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दिया जा सकता है.
- Computer Knowledge, DCA, ADCA अथवा Computer Diploma हो सकता है.
पैक्स मैनेजर भर्ती 2026 के आयु सीमा
इस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होगा एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष होने की उम्मीद है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदरों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
नए पैक्स (PACS) मैनेजर की नई जिम्मेदारियां
राज्य में पुराने पैक्स मेनेजर की बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां नहीं होती थी. उनका काम सिर्फ धान-गेहूं की सरकारी तक हीं सिमित था. लेकिन आधुनिक पैक्स मैनेजर की कई सारी जिम्मेदारियां होगीं, जैसे की अब उन्हें ✅ पेट्रोल पंप सञ्चालन, ✅ खाद-बीज की बिक्री, ✅ जन औषधि केंद्र प्रबंधन, ✅ CSC का सञ्चालन का भी काम करना होगा.

बिहार पैक्स प्रबंधक मानदेय कितना होगा?
लगभग 2,000 नए पैक्स मैनेजरों की प्रस्तावित नियुक्ति के लिए अभी तक सरकार ने निश्चित मासिक मानदेय या वेतनमान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसकी सही जानकारी विज्ञापन जारी होने के बाद हीं पता चल पायेगी.