Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

बिहार पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती 2026 – 462 पदों पर B.Sc उम्मीदवारों के लिए मौका

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेटर) के कुल 462 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह बहाली प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। योग्य अभ्यर्थी दिनांक 04-02-2026 से 04-03-2026 के बीच अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। Bihar Police ASI (Operator) Vacancy 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध है।

बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग क्या है?
यह बिहार पुलिस का एक विशेष तकनीकी विभाग है जो पूरी पुलिस व्यवस्था की वायरलेस / रेडियो संचार प्रणाली को संभालता है.
इस विभाग का मुख्य कार्य होता है पुलिस कंट्रोल रूम, थाना और फील्ड यूनिट के बीच वायरलेस संपर्क बनाए रखना तथा आपात स्थिति व पुलिस ऑपरेशन के दौरान संचार व्यवस्था संचालित करना.

सहायक सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) का क्या काम होता है?
ASI (Operator) का मुख्य काम पुलिस की संचार व्यवस्था (Communication System) को संभालना होता है। कंट्रोल रूम और फील्ड यूनिट के बीच वायरलेस संदेशों का आदान-प्रदान तथा वॉकी-टॉकी/रेडियो सिस्टम का संचालन व रिकॉर्ड मेंटेन करना.

बिहार पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती 2026

भर्ती एजेंसी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नाम सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेटर)
पदों की संख्या 462
अंतिम तिथि 04-03-2026

 

महत्वपूर्ण तिथि:-

✔️ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:-

  • 04-02-2026

✔️ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:-

  • 04-03-2026

 

आवेदन शुल्क:-

  • सभी उम्मीदवारों के लिए: Rs.100
  • Mode of Payment: ऑनलाइन

 

BPSSC असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) रिक्ति विवरण:-

Category Vacancy
General 185
EWS 46
SC 74
ST 05
EBC 83
BC 55
BC-Female 14
Total 462

 

बिहार पुलिस ASI (Operator) वेतनमान:-

Level-5

  • Basic Pay: ₹29,200
  • Pay Matrix Range: ₹29,200 – ₹92,300
  • DA + अन्य भत्ते मिलाकर In-Hand:
  • लगभग ₹42,000 – ₹46,000 / प्रति  माह

 

BPSSC असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) शैक्षणिक योग्यता:-

दिनांक 01-08-2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से भौतिकी (Physics) विषय के साथ विज्ञान में स्नातक (B.Sc) में कम से कम 50% अंको के साथ उतीर्ण होना अनिवार्य है.

SC/ST के लिए न्यूनतम 45% अंको की जरुरत होगी.

 

बिहार पुलिस ASI (Operator) आयु सीमा:-

दिनांक 01-08-2025 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु निम्नलिखित होनी चाहिए.

  • UR (पुरुष) – 37 वर्ष.
  • UR (महिला) – 40 वर्ष.
  • BC/EBC (महिला / पुरुष) – 40 वर्ष.
  • SC/ST (महिला / पुरुष) – 42 वर्ष.

 

ASI (Operator) शारीरिक माप (PST)

Category Height Chest
UR/BC (Male) 165 cm 81-86 cm
EBC (Male) 160 cm 81-86 cm
SC/ST (Male) 160 cm 79-84 cm
All Female 155 cm x
Weight for Female: 48 kg

 

ASI (Operator) शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

टेस्ट पुरुष महिला
दौड़ 7 मिनट में 1.6 km 7 मिनट में 1 km
ऊँची कूद न्यूनतम 3 फीट 6 इंच न्यूनतम 2 फीट 6 इंच
लम्बी कूद न्यूनतम 10 फीट न्यूनतम 7 फीट
गोला फेंक 16 पाउंड 14 फीट तक 12 पाउंड 8 फीट तक

 

महत्वपूर्ण लिंक:-

👉 Apply Online
👉 Candidate Login
👉 Recruitment Page

👉 Download Notification
👉 Official Website

Bihar Police ASI Operator 2026 Infographic
Bihar Police ASI Operator 2026 Infographic
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com