Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन जारी: योग्यता, आयु सीमा, वेतन, सिलेबस, ऑनलाइन फॉर्म

CSBC द्वारा Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 का Notification जारी हो चूका है. भर्ती का PDF Notification अधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. कांस्टेबल ऑपरेटर की यह बहाली कुल 993 पदों के लिए निकाली गई है. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01-03-2026 से 31-03-2026 के बीच स्वीकार किया जाएगा. कांस्टेबल ऑपरेटर क्या होता है, शैक्षणिक योग्यता क्या है, पाठ्यक्रम, सिलेबस, वेतन आदि की पूरी जानकारी निचे उपलब्ध है.

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर क्या होता है? 

कांस्टेबल ऑपरेटर का पद साधारण कांस्टेबल से अलग होती है. इनका काम पुलिस विभाग के Communication System को संभालना होता है. इन्हें वायरलेस / रेडियो सिस्टम, कंट्रोल रूम और टेक्निकल उपकरणों को ऑपरेट करने का काम दिया जाता है. अगर आसन भाषा में कहा जाय तो ये कांस्टेबल ऑपरेटर पुलिस का Communication Expert होता है.

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वैकेंसी 2026 – ओवरव्यू

पद का नाम कांस्टेबल ऑपरेटर
कुल रिक्ति 993
योग्यता 12वीं पास (विज्ञान)
अंतिम तिथि 31-03-2026

 

महत्वपूर्ण तिथि:-

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01-03-2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31-03-2026

 

आवेदन शुल्क:-

  • सभी वर्गों के लिए: 100 रूपया.
  • Mode of Payment: Online

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 – पद का विवरण:-

कोटि कुल पद
UR 408
EWS 99
SC 157
ST 10
EBC 175
BC 113
BCW 31
Total 993

ध्यान दें: 993 पदों में से 338 पद केवल बिहार की महिलाओं के लिए आरक्षित है.

 

वेतन (सैलरी):-

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वेतन की बात करें तो यह Level-3 के अंतर्गत आता है इसमें Rs. 21,700 से 69,100/ के बीच सैलरी दी जाती है.

 

शैक्षणिक योग्यता:-

  • इंटरमीडिएट (विज्ञान) अथवा समकक्ष परीक्षा उतीर्ण.
  • Physics, Chemistry एवं Mathematics में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है.
  • SC / ST के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम 45% अनिवार्य है.

 

आयु सीमा:-

Category Min Age Max Age
General (Male & Female) 18 25
BC/EBC (Male) 18 27
BC/EBC (Female) 18 28
SC/ST (Male & Female) 18 30

 

शारीरिक मापदंड:-

Category Height Chest
UR, BC (Male) 165 cm 81-86 cm
EBC (Male) 160 cm 81-86 cm
SC, ST (Male) 160 cm 79-84 cm
Female (All Category) 155 cm x
महिलाओं का वजन: कम से कम 48 kg होना अनिवार्य है.

 

चयन प्रक्रिया:-

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है.

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा:-

इवेंट का नाम पुरुष महिला
🏃‍♂️ दौड़ 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर 6 मिनट में 1 किलोमीटर
🦘 ऊँची कूद 3 फीट 6 इंच 2 फिट 6 इंच
🏋️ गोला फेंक 16 पाउंड 15 फीट 12 पाउंड 08 फीट

 

महत्वपूर्ण लिंक:-

Apply Online (Active on 01-03-2026)
Login
Official Notification
Official Website

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वैकेंसी 2026
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन जारी

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर का सिलेबस क्या है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, समसामयिक मुद्दा, भौतिकी, गणित एवं रसायन विषय शामिल है. यह 100 अंको की लिखित परीक्षा होगी. इसमें 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिए जायेंगे. यह परीक्षा OMR Based परीक्षा होगी.

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर का मतलब क्या है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर का मतलब है ऐसा पुलिस कर्मी जो पुलिस विभाग की संचार (Communication) व्यवस्था को संभालता है।

B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com