BPSSC Company Commander Selection Process, Exam Pattern, Physical Test 2026 – भर्ती की पूरी प्रक्रिया

BPSSC द्वारा Bihar Home Guard Department में निकाली गई Company Commander पद का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. यदि अपने भी इस पद के लिए आवेदन किया है तो इस Selection Process, Exam Pattern, Physical Test, Merit List आदि की जानकारी जरुर प्राप्त करें. इस आर्टिकल में हम इन्हीं टॉपिक पर बात करेंगे एवं पूरी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. तो पास से अनुरोध है की इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें.

कंपनी कमांडर की चयन प्रक्रिया

कंपनी कमांडर का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी. (1). पहला चयन में प्रारंभिक परीक्षा एवं (2). दूसरा चरण में मुख्य परीक्षा होगी. दोनों परीक्षाएं Objective Type प्रश्नों पर आधारित होगी. लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

कंपनी कमांडर का एग्जाम पैटर्न

✅ प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा:-

प्रारंभिक परीक्षा 200 अंको की होगी. इसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी. यह परीक्षा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों पर आधारित होगी. यह परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है.

कुल अंक 200
कुल प्रश्न 100
समय अवधि 2 घंटा
विषय सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दा
न्यूनतम अहर्ता अंक 30%

 

✅ द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा:-

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे. प्रत्येक पत्र 200-200 अंको का होगा. परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी.

प्रथम पत्र:-

  • कुल अंक – 200
  • प्रश्नों की संख्या – 100
  • विषय – सामान्य हिंदी
  • परीक्षा की अवधि – 2 घंटा
  • न्यूनतम अहर्तांक – 30 प्रतिशत

द्वितीय पत्र:-

  • कुल अंक – 200
  • प्रश्नों की संख्या – 100
  • विषय – सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित, मानसिक योग्यता.
  • परीक्षा की अवधि – 2 घंटा
  • न्यूनतम अहर्तांक – 30 प्रतिशत

✅ नेगेटिव अंक:-

दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक कटा जायेगा.

शारीरिक दक्षता परीक्षा

✅ तृतीय चरण – शारीरिक दक्षता परीक्षा:-

मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 6 गुना अभ्यर्थीयों का चयन (कोटिवार) शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा. अभ्यर्थी को फिजिकल टेस्ट में उतीर्ण होना जरुरी होगा.

आयोजन का प्रकार पुरुष महिला
दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर 6 मिनटमें 1 किलोमीटर
ऊँची कूद न्यूनतम 4 फीट न्यूनतम 3 फीट
लंबी कूद न्यूनतम 12 फीट न्यूनतम 9 फीट
गोला फेंक 16 पाउंड – 16 फीट 12 पाउंड – 10 फीट

 

मेधा सूचि (Merit List) कैसे तैयार होगा?

अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थीयों की मेधा सूचि मुख्य परीक्षा (Main Exam) में लाए गए अंको के आधार पर बनेगा. मेधा सूचि कोटिवार (Category Wise) तैयार की जाएगी. उम्मीदवारों की द्वारा लाए गए निम्नलिखित अंको के आधार पर मेधा सूचि तैयार की जाएगी.

  • SC / ST – 32%
  • EBC – 34%
  • BC – 36.5%
  • General – 40%.

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थीयों की अनुशंसा BPSSC द्वारा नियुक्ति प्राधिकार उप महासमादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, पटना को नियुक्ति हेतु भेजी जाएगी.

निष्कर्ष (Conclusion)

ये थी BPSSC Company Commander Vacancy 2026 का Selection Process, Exam Pattern, Physical Test आदि की सम्पूर्ण जानकारी. इस आर्टिकल में हमने पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है. यदि आप भी भर्ती की पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भर्ती से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

पूरी जानकारी: BPSSC Company Commander Recruitment 2026

BPSSC Company Commander Syllabus 2026
BPSSC Company Commander Syllabus 2026
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com