Bihar District Court PLV Vacancy 2026: बिहार के विभिन्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पैरा लीगल वालंटियर की भर्ती, देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bihar District Court PLV Vacancy 2026: बिहार के अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कार्यालय हेतु Para Legal Volunteer की नई भर्ती निकली है. बता दें की यह भर्ती संविदा के आधार पर निकाली गई है. यह कोई सरकारी नियुक्ति नहीं. बिहार के कौन-कौन से जिले में यह भर्ती निकाली गई है, विभिन्न जिलों में कुल कितने पद हैं, आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए, चयनित PLV को कितनी सैलरी मिलेगी, आवेदन फॉर्म कैसे भरा जाएगा तथा आवेदन की अंतिम तिथि क्या होने वाली है. Bihar PLV Vacancy 2026 की सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराने जा रहे हैं.

Bihar District Court PLV Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

पारा विधिक स्वयंसेवक के लिए निम्नलिखित व्यक्ति (महिला एवं पुरुष) आवेदन कर सकते हैं जो किसी आर्थिक लाभ के बिना कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए कार्य करना चाहते हो.

  1. सेवानिवृत कर्मी
  2. स्वयं सहायता समूह के कर्मी
  3. NGO कर्मी
  4. विद्यार्थी
  5. वरिष्ठ नागरिक

आवेदक उसी जिला का निवासी होना चाहिए जिस जिले में भर्ती निकली है.

पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) हेतु शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक कम से कम 10वीं कक्षा उतीर्ण हों.
  • हिंदी एवं अंग्रेजी लिखने पढ़ने का ज्ञान  होना चाहिए.
  • कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले को वरीयता दी जाएगी.

बिहार पैरा लीगल वालंटियर की सैलरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) हेतु चयनित Para Legal Volunteer की कोई Fixed Monthly Salary नहीं होगी. उन्हें 750 रूपए मानदेय के रूप में प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा. ये मानदेय उन्हें तब दिया जाएगा जब विधिक सेवा प्राधिकार उन्हें कोई विशेष कार्य सौंपती है, या फिर अपने क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन में भागीदारी निभाते है.

पैरा लीगल वालंटियर का चयन प्रक्रिया

Bihar Para Legal Volunteer Vacancy 2026 का चयन साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से होगा. साक्षात्कार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA, Civil Court, के प्रकोष्ठ में आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी District Court के अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा.

DLSA Para Legal Volunteer Bharti 2026 – Bihar District Wise Vacancy

DLSA PLV Recruitment 2026 Notification बिहार के अलग-अलग जिलों में निकाली गई है एवं आगे भी निकाली जा सकती है. आपके जिले में PLV की भर्ती निकली है या नहीं, यदि निकली है तो आवेदन कब तक होगा, फॉर्म को कहाँ जमा करना होगा, ये सारी जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी.

शिवहर जिला –  पैरा लीगल वालंटियर भर्ती 2026

✅ जिला के नाम: शिवहर

✅ कुल पदों की संख्या: 100 पद

✅ आवेदन की अंतिम तिथि: 30-11-2026

✅ विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म: Click Here

✅ आवेदन कैसे करें: आवेदन फॉर्म निबंधित पोस्ट के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें. आवेदन के साथ 55 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ, स्वपता लिफाफा भी जरुर भेजें. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

✅ आवेदन भेजने का पता: “सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, A.D.R, भवन, शिवहर”

✅ अधिकारिक वेबसाइट: https://sheohar.dcourts.gov.in

 

लखीसराय जिला –  पैरा लीगल वालंटियर भर्ती 2026

✅ जिला के नाम: लखीसराय

✅ कुल पदों की संख्या: 100 पद

✅ आवेदन की अंतिम तिथि: 21-11-2026 (शाम 5 बजे तक)

✅ विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म: Click Here

✅ आवेदन कैसे करें: आवेदन फॉर्म निबंधित पोस्ट के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें. आवेदन के साथ 55 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ, स्वपता लिफाफा भी जरुर भेजें. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

✅ आवेदन भेजने का पता: “सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, लखीसराय, पिन कोड-811311”

✅ अधिकारिक वेबसाइट: https://lakhisarai.dcourts.gov.in

 

भोजपुर जिला – पैरा लीगल वालंटियर भर्ती 2026

✅ जिला के नाम: भोजपुर

✅ कुल पदों की संख्या: 140 पद

✅ आवेदन की अंतिम तिथि: 19-11-2026

✅ विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म: Click Here

✅ आवेदन कैसे करें: आवेदन फॉर्म निबंधित / स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें. आवेदन के साथ 55 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ, स्वपता लिफाफा भी जरुर भेजें. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

✅ आवेदन भेजने का पता: “सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, भोजपुर, आरा, पिन कोड-802301

✅ अधिकारिक वेबसाइट: https://bhojpur.dcourts.gov.in/

 

DLSA Para Legal Volunteer Bharti 2026: Conclusion

Para Legal Volunteer अर्थात पारा विधिक स्वयंसेवक की बहाली बिहार के अलग-अलग जिला कोर्ट द्वारा निकाली जा रही है. अभी जो-जो जिले में यह बहाली निकाली गई है उसकी जानकारी हमने ऊपर उपलब्ध कराइ है. यदि आप भी जानना चाहते हैं की आपके जिले में PLV की भर्ती निकली है या नहीं तो इस आर्टिकल पर आएं एवं पूरी जानकारी प्राप्त करें.

Bihar District Court PLV Vacancy 2026
Bihar Para Legal Volunteer Vacancy 2026
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com