Indian Navy में निकली Agniveer MR Musician की नई बहाली. ऑनलाइन आवेदन शुरू.
| Post Name | MR Musician |
| Qualification | 10th Pass |
| Application Fee | No Fee |
| Who Can Apply |
Male / Female |
| Documents | 10th Marksheet, Aadhar |
| Last Date |
26-04-2026 |
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026 Notification Out
Indian Navy ने Agniveer {MR (Musician)} – 02/2026 (जुलाई 2026) बैच में नामांकन हेतु ऑनलाइन आमंत्रित किया है. सभी अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है. Indian Navy Agniveer MR Musician Kya Hota Hai, शैक्षणिक योग्यता क्या है, आवेदन कैसे होगा, पूरी जानकारी निचे उपलब्ध है.
Important Dates
- Application Start: 11-04-2026
- Last Date: 26-04-2026
- Admit Card Issue: 10-05-2026
- Fee Payment Last Date: 26-04-2026
Application Fee
- UR / OBC Rs.60
- SC / ST: Rs.60
- Mode of Payment: Online
Eligibility for MR Musician
शैक्षणिक योग्यता:-
✔️ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंको के साथ 10वीं परीक्षा उतीर्ण होना चाहिए.
वैवाहिक स्थिति:-
✔️ आवेदक महिला एवं पुरुष (दोनों) Unmarried होना चाहिए.
Minimum Height:-
✔️ Male एवं Female दोनों के लिए न्यूनतम लम्बाई 157 cm होना चाहिए.
Musical Ability:-
✔️ उम्मीदवार के पास संगीत के प्रति दक्षता और रुचि होनी चाहिए, जिसमें ताल और सुर में सटीकता के साथ एक पूरा गीत गाने की क्षमता हो। उसे किसी भी भारतीय या विदेशी वाद्य यंत्र पर वास्तविक व्यावहारिक कौशल भी होना चाहिए, जिसमें वाद्य यंत्र को ट्यून करने में दक्षता, अज्ञात स्वरों को वाद्य यंत्र के साथ मिलाना, तैयार पीस बजाना, भारतीय शास्त्रीय/ टेबुलेचर/ स्टाफ नोटेशन को देखकर बजाना, स्केल/ राग/ ताल का प्रदर्शन करना और भारतीय या अंतरराष्ट्रीय संगीत का मूल सिद्धांत शामिल है।
वाद्य यंत्रों का प्रकार जिन पर दक्षता आवश्यक है:-
✔️ उम्मीदवारों को कीबोर्ड/ स्ट्रिंग/ विंड वाद्य यंत्रों या किसी अन्य भारतीय या विदेशी वाद्य यंत्र पर एक या अधिक वाद्य यंत्रों में विशेषज्ञता के साथ प्रदर्शन करना आवश्यक होगा। जिन उम्मीदवारों द्वारा अनिश्चित पिच वाले वाद्य यंत्रों जैसे जैज़ ड्रम सेट, बास ड्रम, स्नेर ड्रम, साइड ड्रम, सिम्बल्स, नॉन-क्रोमैटिक वाद्य यंत्र जैसे ब्यूगल तथा ऐसे मोनोटोन वाद्य यंत्र जिनसे केवल एक ही स्वर या ड्रोन उत्पन्न होता है, पर प्रदर्शन किया जाता है, वे भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
✔️ संगीत अनुभव प्रमाणपत्र:-
- वे उम्मीदवार जो विंड वाद्य यंत्रों पर हिंदुस्तानी या कर्नाटक शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संगीत संस्थान या प्रतिष्ठित संगठन से संगीत अनुभव प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।
- जो उम्मीदवार विंड वाद्य यंत्रों पर वेस्टर्न नोटेशन या वेस्टर्न संगीत का प्रदर्शन करते हैं, उनके लिए Trinity College of Music, London या Royal School of Music London आदि जैसे अंतरराष्ट्रीय बोर्ड से न्यूनतम प्रारंभिक ग्रेड का प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।
- अन्य उम्मीदवारों को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी/ प्राप्त पुरस्कारों के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।
Age Limit
महिला एवं पुरुष (दोनों) का जन्म 01-07-2004 से 31-12-2008 के बीच होना चाहिए.
Recruitment Process
- Class 10th Marks
- Physical Fitness Test (PFT)
- Written Examination
- Musical Ability Test
- Recruitment Medical Examination
Physical Standard
| Event | Male | Female |
| 1.6 km (Run) | 6 Min 30 Sec | 8 Min |
| Squats (Uthak Baithak) | 20 | 15 |
| Push-Ups | 15 | 10 |
| Bent Knee Sit-Ups | 15 | 10 |
Indian Navy Agniveer MR Musician का Application Process
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
- ध्यान रहे, फॉर्म भरते समय उम्मीदवार सही जानकारी दर्ज करें। गलत जानकारी देने पर किसी भी चरण में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अपलोड करनी होगी, जिसका साइज 10 KB से 50 KB के बीच हो।
- फोटो में उम्मीदवार हल्के बैकग्राउंड में दिखना चाहिए एवं वो एक काली स्लेट पकड़े हो, जिस पर सफेद चॉक से उसका नाम और फोटो की तारीख बड़े अक्षरों में लिखा हो.
- आवेदन फॉर्म भरते समय 10वीं का मार्कशीट, 12वीं (यदि है तो) होना जरुरी है. इसके अलावा आवेदन का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से Link होना चाहिए.
Important Link
| Registration | Click Here |
| Applicant Login | Click Here |
| Notification PDF | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join WhatsApp Channel |
Click Here |

Indian Navy Agniveer MR Musician भर्ती 2026 की अधिक जानकारी
01. Duration of Service: इंडियन नेवी में अग्निवीरों की भर्ती केवल 4 वर्षो की लिए होगी है. अग्निवीर एक जूनियर रैंक का पद होता है. 4 वर्षो के बाद यदि नेवी चाहते तो उनका Service Period बढाया जा सकता है.
02. Leave (छुटी): अग्निवीरों को प्रति वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के अनुसार बीमारी की छुट्टी भी दी जाएगी।
03. Payment: अग्निवीरों को ₹30,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा उन्हें रिस्क, हार्डशिप, ड्रेस और यात्रा भत्ते भी दिए जाएंगे।
04. Enrolment as Sailors (Regular Cadre): अग्निवीरों की सेवा 4 वर्ष पूरी होने के बाद, Indian Navy की जरूरत एवं नियम के अनुसार उन्हें Regular Cadre हेतु आवेदन करने का मौका मिलेगा. Regular Cadre में चयन परफॉर्मेंस और अन्य मापदंडों के आधार पर होगा. लगभग हर बैच में 25% तक उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है.
05. Shortlisting: उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक परीक्षा में लाए अंकों के आधार पर होगा. चयन केवल वही उम्मीदवार का किया जायेगा जिनके पास Valid Music Certificates हो। वैसे उम्मीदवार जिनका मैट्रिक सर्टिफिकेट में Grade System उन्हें अंको में बदलकर उसका प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनका आवेदन रद्द हो जायेगा. योग्य अभ्यर्थी का चयन All India Merit के आधार पर होगा.
06. Recruitment Process: केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को हीं कॉल लेटर मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में PFT, लिखित परीक्षा, म्यूजिक टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. भर्ती की प्रक्रिया जून 2026 (संभावित) में आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र का चयन इंडिया नेवी द्वारा किया जायेगा.
07. Written Examination: PFT पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक Offline Written Test आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा में 50 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न 1-1 अंक के होंगे. लिखित परीक्षा में 13 (25%) या उससे अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को Music Test (MAT) के लिए चुना जायेगा. Question Paper हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषायों में होगी. इसमें दो सेक्शन होंगे (1) Science & Mathematics, (2) General Awareness. परीक्षा के प्रश्न 10वीं स्तर के होंगे. परीक्षा की अवधि 30 मिनट की होगी.
08. Merit List: केवल PFT, लिखित परीक्षा और मेडिकल पास करने वाले उम्मीदवार हीं मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे. Musical Test (MAT) में पर्दर्शन के अनुसार हीं Final Merit बनेगा. यह मेरिट All India Level पर बनेगी. इसका रिजल्ट July 2026 में आने की सम्भावना है.
09. Call Letter: योग्य अभ्यर्थी का Call Letter इंडियन नेवी के अधिकारिक वेबसाइट पर 10 मई 2026 तक जारी हो जाएगी. एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जायेगा.