LIC Scholarship 2026: 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेगी ₹40,000 तक स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चूका है. आवेदन की अंतिम तिथि 30-09-2026 रखी गई है. यह Scholarship आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए निकाली गई है जो उच्च शिक्षा के लिए नामांकन ले चुके है. 60% अंक के साथ 10वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थी इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि उन्होंने आगे की पढाई करने के लिए नामांकन ले लिया है. LIC Scholarship 2026 की अधिक जानकारी निचे उपलब्द है.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 – गरीब परिवार के छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का खर्च, देखें पूरी जानकारी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा 10वीं एवं 12वीं पास मेधावी विद्यार्थीयों के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 15 से 50 हजार की छात्रवृति दी जाती है. छात्रवृति की राशि निर्भर करता है कोर्स के ऊपर. अपने कौन कोर्स लिया है. सभी कोर्स के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है. LIC के द्वारा चलाया गया यह एक अच्छा पहल है जिससे बहत सारे छात्रों को आर्थिक मदद मिलती है.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि

Golden Jubilee Scholarship हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30-09-2026 है. आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने से पहले अपना फॉर्म जरुर भर लें.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

  • 60% अंको के साथ 10वीं एवं 12वीं पास होना चाहिए.
  • 10वीं एवं 12वीं कक्षा 2023-24 / 2024-25 / 2025-26 में उतीर्ण होना चाहिए.
  • किसी भी उच्चतर कोर्स में Academic Year 2026-27 (1st Year) में नामांकन होना चाहिए.
  • विद्यार्थी के माता-पिता की आय 4,50,000 प्रति वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

कौन-कौन से Course के लिए Scholarship दी जाएगी?

यदि अपने 10वीं अथवा 12वीं पास करने के लिए बाद निम्लिखित कोर्स में नामांकन लिया है तो आपको स्कालरशिप मिलेगी.

Course After Class 12th/Diploma

  • MBBS,
  • BAMS,
  • BHMS,
  • BDS,
  • BE,
  • B.Tech,
  • B.Arch
  • Graduation (Any Stream)
  • Vocational Course
  • ITI

Course After Class 10th

  • Intermediate (Any Stream)
  • Vocational Course
  • Diploma Course
  • ITI

LIC Golden Jubilee Scholarship में कितनी राशि मिलेगी?

मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा सिंपल ग्रेजुएशन कोर्स के लिए अलग-अलग राशि दी जाएगी.

  • MBBS, BAMS, BHMS, BDS – Rs.50,000 प्रति वर्ष (25,000 के दो किश्तों में)
  • BE, B.Tech, B.Arch – Rs.40,000 प्रति वर्ष (20,000 के दो किश्तों में)
  • Graduation, Diploma, Vocational, ITI – Rs.20,000 प्रति वर्ष (10,000 के दो किश्तों में)
  • Intermediate, Vocational, ITI, Diploma – Rs.15,000 प्रति वर्ष (7500 के दो किश्तों में)

LIC Golden Jubilee Scholarship की अवधि कितने दिनों की होगी?

यदि किसी भी विद्यार्थी का प्रथम वर्ष का छात्रवृति स्वीकृत हो जाता है तो उसे उस कोर्स की पूरी अवधि तक प्रत्येक वर्ष दो किश्तों में दिया जाता है. यदि वह कोर्स 4 वर्ष का हो तो प्रत्येक वर्ष छात्रवृति मिलेगा. इसके के लिए विद्यार्थी को प्रत्येक वर्ष Renewal Eligibility पूरी करनी होगी.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 का चयन प्रक्रिया क्या है?

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 का चयन मेरिट लिस्ट का आधार पर किया जाएगा. विद्यार्थियों की Shortlisting और Final Selection 10वीं या 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी. यदि दो एवं दो से अधिक विद्यार्थियों का अंक एक समान होता है तो कम पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए कितने विद्यार्थी का होगा चयन?

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के अंतर्गत कुल 13,440 विद्यार्थीयों को स्कॉलरशिप दिया जाएगा. पूरा भारत में LIC के  112 Divisional Office है. प्रत्येक Division में 120 लड़के तथा लड़कियों को छात्रवृति दी जाएगी.

  1. General Scholarship – 80 विद्यार्थी – (40 लड़के + 40 लड़कियां)
  2. Special Scholarship – 40 विद्यार्थी – (20 लड़के + 20 लड़कियां)

112 Division x 120 Students = 13,440.

LIC Golden Jubilee Scholarship का पैसा कब मिलेगा?

चयनित विद्यार्थीयों का स्कॉलरशिप उनके बैंक अकाउंट में NEFT के माध्यम से भेजा जायेगा. इसके लिए विद्यार्थी को अपना बैंक अकाउंट की जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में देनी होगी.

स्कॉलरशिप की पहली क़िस्त 1 सितम्बर 2026 से देय होगी एवं दूसरी क़िस्त 1 फरबरी 2027 से देय होगी. दूसरी क़िस्त पाने के लिए विद्यार्थी को 1st Semester का Result / Attendance Certificate जमा करना होगा.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट का होना जरुरी है.

  1. 10वीं अथवा 12वीं की मार्कशीट
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. एडमिशन प्रूफ (2026-27)
  4. बैंक पासबुक
  5. ईमेल आईडी
  6. मोबाइल नंबर

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 का ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा?

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. ऐसे करने से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
  • अपने State तथा District का नाम चुने.
  • अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि तथा अपना पूरा पता भरें.
  • अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, केटेगरी सभी जरुरी जानकारी भरें.
  • प्रूफ के तौर पर Income Certificate, Marksheet तथा Admission Proof अपलोड करें.
  • अंत में पासबुक की जानकारी भरकर फॉर्म को Submit करें.

LIC Golden Jubilee Scholarship Apply Link

Apply Online Click Here
Download Notification Click Here
Official Website Click Here
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com