Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 (MMUY): कैसे मिलेगा 10 लाख, देखें पूरी गॉइड

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: यदि आप भी बिहार में अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार द्वारा नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसमें ₹5 लाख लोन के रूप में एवं ₹5 लाख अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। यह राशि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत दी जाएगी। यह योजना बिहार के बेरोजगार युवा एवं युवतियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि यह योजना क्या है, आवेदन कैसे होगा, लोन के लिए चयन किस प्रकार किया जाएगा, ₹5 लाख अनुदान कैसे मिलेगा तथा इसका भुगतान कैसे किया जाएगा।

🔥 मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 क्या है?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं अपना बिजनेस (start up) शुरू करने के लिए Financial Support करना है. इस योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापित करने के लिए  अधिकतम 10 लाख तक वित्तीय सहायता दी जाती है. 10 लाख में से 5 लाख लोन के रूप में एवं 5 लाख अनुदान के रूप में दिया जाता है.

🎯 योजना का मुख्य उद्देश्य

  • बेरोजगार युवा/युवतियों को मुख्य धारा में शामिल करना
  • बिहार में स्वरोजगार को बढ़ावा देना
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना
  • छोटे एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करना
  • बेरोजगारी कम करना

💰कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?

  • अधिकतम परियोजना की लागत होगी ₹10 लाख
  • लोन की राशि होगी ₹5 लाख, कम ब्याज के साथ.
  • अधिकतम अनुदान मिलेगा ₹5 लाख (50%).

👉 अनुदान राशि वापस नहीं करनी होगी।
👉 ऋण राशि बैंक को आसान किस्तों में चुकानी होती है।

✅ पात्रता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होगी.

निवासी: आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए.
न्यूनतम योग्यता: इंटर / ITI / पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा / स्नातक आदि.

🏭 बिहार उद्यमी योजना प्रोजेक्ट लिस्ट 2026

 

📄 आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 10वीं मार्कशीट.
  • 12वीं मार्कशीट
  • स्नातक मार्कशीट (यदि हो)
  • लाइव फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल (आधार लिंक)
  • ईमेल-आईडी

📝 आवेदन प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का आवेदन केवल 5 स्टेप में पूरा होगा.

स्टेप-1: आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें एवं लॉग इन आईडी बनायें.

स्टेप-2: पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरें.

स्टेप-3: शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें.

स्टेप-4: परियोजना का विवरण दें, यानि जो बिज़नेस करना चाहते हैं उसकी जानकारी दें.

स्टेप-5: सभी जरुरी दस्ताबेज को अपलोड करें एवं आवेदन फॉर्म को सबमिट करें.

📊 चयन प्रक्रिया क्या होगी?

  1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा.
  2. उसके बाद कम्प्यूटरीकृत रैण्डमाइज़ेशन (लॉटरी) सिस्टम के द्वारा आवेदकों का चयन किया जाएगा.
  3. कम्प्यूटरीकृत रैण्डमाइज़ेशन (लॉटरी) के माध्यम से चयनित आवेदनों की अपलोड किए गए दस्ताबेजों के आधार पर स्क्रूटनी की जाएगी.
  4. स्क्रूटनी के बाद वंछित कागजात के आधार पर योग्य आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा.

महत्वपूर्ण लिंक:

Apply Online
Download Notification
Official Website

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com