RPSC SI Exam Date 2026 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा Sub Inspector (SI) और Platoon Commander संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025-26 का आयोजन 05 और 06 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा OMR आधारित होगी। आयोग ने 25 मार्च 2026 को प्रेस नोट जारी कर परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा की है।
इसके साथ ही आयोग ने Exam City Details भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 29 मार्च 2026 से SSO Portal के माध्यम से अपना परीक्षा जिला (Exam City) चेक कर सकते हैं। वहीं, Admit Card 02 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और SSO Portal पर उपलब्ध कराया जाएगा।
RPSC SI Exam April 2026 – Overview
| Recruitment Agency | Rajasthan Public Service Commission |
| Post Name | Sub Inspector / Platoon Commander |
| No. of Vacancy | 1015 |
| Exam Date | 5th, 6th April 2026 |
| Admit Card Issued Date | 2nd April 2026 |
| Exam City Live | 29th March 2026 |
RPSC SI Recruitment 2025 की Short Information हिंदी में
Rajasthan Public Service Commission (RPSC) द्वारा यह विज्ञापन 1015 पदों पर Sub Inspector / Platoon Commander के भर्ती हेतु जारी किया गया है. इस भर्ती का अधिकारिक Notification RPSC के अधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in उपलब्ध है. दिनांक 10-08-2025 से 08-09-2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया गया था.
RPSC SI Exam Date 2026 Out – देखें Exam Shift और Exam Timing
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) उप-निरीक्षक (SI) / प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025-26 का आयोजन दो शिफ्टों में करेगा। परीक्षा दिनांक 05-04-2026 तथा 06-04-2026 को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। RPSC SI परीक्षा निम्नलिखित विषयों/पेपरों पर आधारित होगी।
| Exam Date | Paper / Subjects | Exam Timing |
| 05-04-2026 | General Hindi | 11 am to 01 pm |
| GK & GS | 03 pm to 05 pm | |
| 06-04-2026 | General Hindi | 11 am to 01 pm |
| GK & GS | 03 pm to 05 pm |
✔️ यह परीक्षा OMR आधारित होगी अर्थात Offline आयोजित की जाएगी.
✔️ परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश दे दिया जायेगा.
✔️ प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा.
RPSC Rajasthan Police SI Exam City Slip देखने का पूरा प्रोसेस
SI परीक्षा Exam City Live हो चूका है. निचे दिए गए Steps को Follow कर के आप अपनी परीक्षा का Exam City देख सकते हैं. Exam City का मतलब है, आपकी परीक्षा Rajasthan के किस District में होगी, उसकी जानकारी प्राप्त करना. Exam City देखने के लिए Application Number एवं आपकी Date of Birth की जरुरत होगी.
✅ निचे दिए गए Exam City Slip Download Link पर क्लिक करें.
✅ Application Number और अपनी Date of Birth अंकित करें.

✅ Captcha Fill करें एवं Submit Button पर क्लिक करें.
✅ यहाँ आप अपनी परीक्षा सेंटर का जिला देख सकते हैं.
RPSC SI Admit Card 2026 डाउनलोड करने की तिथि एवं लिंक की उपलब्धता
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिनांक 02 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड Application Number एवं Date of Birth के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Admit Card Download कैसे करें – Step By Step Process
👉 RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें या नीचे दिए गए Direct Link पर क्लिक करें।
👉 वेबसाइट के होम पेज पर “News and Events” सेक्शन में “Download Admit Card for Sub Inspector (SI) / Platoon Commander Exam 2025-26” लिंक दिखाई देगा।
👉 इस लिंक पर क्लिक करते ही आप “RPSC SI Recruitment Exam 2026” पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
👉 यहाँ अपना Application Number एवं Date of Birth दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कड़ी सुरक्षा में होगी SI की परीक्षा – QR Code वेरिफिकेशन, CCTV और Flying Squad तैनात
परीक्षा में धोखाधड़ी, डमी उम्मीदवार तथा पेपर लीक जैसी समस्याओं को रोकने के लिए राजस्थान सरकार बहुत ही सख्त कदम उठा रही है। जैसे कि प्रवेश पत्र पर दिए गए QR Code के जरिए अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। सभी 1174 परीक्षा केंद्रों के कमरों और गलियारों में वीडियोग्राफी की जाएगी। किसी भी बाहरी संपर्क की गुंजाइश को खत्म करने के लिए परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड्स (Flying Squads) की भी तैनाती की है।
RPSC SI 5th Option Rule – 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा
RPSC द्वारा SI परीक्षा में एक महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किया गया है। पहले OMR शीट में प्रत्येक प्रश्न के सामने चार (4) विकल्प होते थे, लेकिन अब एक पाँचवाँ विकल्प (Fifth Option) भी जोड़ा गया है। इस विकल्प को भरने के लिए प्रत्येक प्रश्न पत्र में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
पाँचवाँ विकल्प (5th Option) जोड़ने का मुख्य उद्देश्य OMR शीट के गोलों में हेरफेर को रोकना है। परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थी कुछ प्रश्नों के गोले खाली छोड़ देते थे और बाद में उनमें हेरफेर कर सही उत्तर भर देते थे। इस प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए 5th Option लागू किया गया है।
Rajasthan Police SI परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली उप-निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025-26 यह एक बहुत हीं बड़ी भर्ती होने वाली है. जी हाँ, इस बार राजस्थान पुलिस SI की परीक्षा में लगभग 7.7 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. इस परीक्षा में सरकार Zero Tolerance नीति अपनाने वाली है. यह परीक्षा राजथान के लगभग 41 शहरों में 1174 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 2 प्रश्नपत्र होंगे तथा प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 2-2 घंटे का समय दिया गया है.
Rajasthan Police SI Exam Pattern और Syllabus 2026
यह परीक्षा में दो पत्र होंगे (1) General Hindi एवं (2) General Knowledge & General Science. प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंको का होगा अर्थात यह परीक्षा 400 अंको की होगी. प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे. यानी प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलेगा. इस परीक्षा में Negative Marking भी होगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटेगा.
यह एक OMR Based परीक्षा होगी इसमें 5 विकल्प होंगे, जी हाँ, साधारण रूप से परीक्षा में 4 हीं विकल्प होते हैं लेकिन इसमें 5th Option जोड़ा गया है. उम्मीदवारों को पांचवां विकल्प (Fifth Option) के बारे में जानना बहुत हीं जरुरी है. यह है किया, चलिए बताते हैं, परीक्षा देते समय यदि किसी भी प्रश्न का उत्तर मालूम नहीं है तो साधारण रूप से परीक्षार्थी A, B, C, D विकल्प को खाली छोड़ देते हैं. लेकिन अब ऐसे नहीं होगा, यदि उत्तर मालूम नहीं है तो आपको 5th Option अर्थात विकल्प “E” का चुनाव करना होगा. ऐसा नहीं करने पर आपके 1/3 अंक काटे जायेंगे. पांचवा विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जायेगा.
Important Link
| Check Exam City | Click Here |
| Download Admit Card | Link Active Soon |
| Download Exam Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
