बिहार के शिवहर जिले में ग्रामीण आशा कार्यकर्ता (Rural Asha Worker) एवं शहरी आशा कार्यकर्ता (Urban ASHA Worker) की बहाली हेतु विज्ञापन जारी किया गया है. इन दोनों पद हेतु दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किया गया है. भर्ती का विज्ञापन District Health Society, Sheohar की तरफ से निकाली गई है. आशा कार्यकर्ता पद हेतु केवल महिला अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा. इस पद के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तो शिवहर जिला वार्ड के स्थायी निवासी है. तो चलिए, विस्तारपूर्वक जानकारी देखते हैं.
आशा वर्कर का चयन आम सभा के माध्यम से किया जायेगा. आम सभा की तिथि, जिल, ब्लाक का नाम आदि की जानकारी निचे उपलब्ध है.
Urban ASHA Worker Vacancy Sheohar 2025
शहरी आशा कार्यकर्ता की यह बहाली शिवहर के 10 वार्डों के लिए निकाली गयी है. पदों पर विवरण निम्नलिखित है.
वार्ड का नंबर | पदों की संख्या |
---|---|
03 | 01 |
04 | 01 |
05 | 01 |
06 | 01 |
07 | 01 |
08 | 01 |
09 | 01 |
11 | 01 |
18 | 01 |
20 | 01 |
कुल पद | 10 |
शहरी आशा कार्यकर्ता हेतु आम सभा की तिथि
वार्ड का नंबर | आम सभा की तिथि |
---|---|
03 | 01/06/2025 |
04 | 01/06/2025 |
05 | 03/06/2025 |
06 | 03/06/2025 |
07 | 05/06/2025 |
08 | 05/06/2025 |
09 | 09/05/2025 |
11 | 09/06/2025 |
18 | 14/06/2025 |
20 | 14/06/2025 |
Rural ASHA Worker Vacancy Sheohar 2025
ग्रामीण आशा कार्यकर्ता की बहाली शिवहर के कुल 5 ब्लाक में 164 पदों पर निकाली गई है. प्रखंडवार रिक्ति की जानकारी निचे उपलब्ध है.
शहरी आशा कार्यकर्ता की यह बहाली शिवहर के 10 वार्डों के लिए निकाली गयी है. पदों पर विवरण निम्नलिखित है.
ब्लॉक का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
Dumri Katsari | 45 |
Piprahi | 24 |
Purnahiya | 12 |
Sheohar | 24 |
Tariyani | 59 |
कुल पद | 164 |
उपरोक्त ब्लाक के कौन-कौन से वार्ड में यह बहाली निकाली गई है. इसकी पूरी जानकारी तथा चयन हेतु आम सभा की तिथि की पूरी जानकारी आप विज्ञापन में देख सकते हैं. विज्ञापन डाउनलोड करने का लिंक निचे उपलब्ध करा दिया गया है.
आशा कार्यकर्ता हेतु पात्रता मापदंड:-
- आवेदन एक महिला उम्मीदवार होना चाहिए.
- आवेदन उसी वार्ड का होना चाहिए जिस वार्ड के लिए रिक्ति निकाली है.
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:- आशा कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए.
- आयु सीमा:- अभ्यर्थी की उम्र 25 वर्ष से 45 वर्ष के बिच होना चाहिए.
योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी विज्ञापन में उपलब्ध है.