Bihar Upcoming Vacancy 2025: बिहार के युवाओं के लिए यह एक बहुत हीं बड़ी खुशखबरी है. जी हाँ दोस्तों, बिहार में आया सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका. बिहार सरकार के 10 विभागों में 64,559 पदों पर जल्द हीं होने वाली है नई भर्ती. बहाली का विज्ञापन भी जल्द होगा जारी.
इस आर्टिकल में हम बताएँगे की कौन-कौन से विभागों में कितने पद खाली हैं. भर्ती का विज्ञापन कब जारी होगा, सबसे ज्यादा पद किस विभाग में खाली है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ये सारी जानकारी उपलब्ध कराएँगे.

बिहार सरकार जल्द जारी करेगी 64,559 पदों पर बहाली – जानें किस विभाग में कितने पद हैं खाली
विभागों की संख्या | विभाग का नाम | रिक्त पद |
---|---|---|
01 | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग | 4429 |
02 | पंचायती राज विभाग | 12279 |
03 | ग्रामीण विकास विभाग | 14274 |
04 | जल संसाधन विभाग | 3969 |
05 | कृष विभाग | 4225 |
06 | लघु जल संसाधन विभाग | 6543 |
07 | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग | 1486 |
08 | सहकारिता विभाग | 739 |
09 | वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | 1219 |
10 | गन्ना उद्योग | 428 |
कुल | 64,559 |
Bihar Government 64559 Post Vacancy 2025 Notice
यह जानकारी हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर के माध्यम से प्राप्त की गयी है. Paper Cutting हमने इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है जिसका लिंक निचे दी गई है. बता दें की बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 64 हजार 559 पद खाली हैं जिसके लिए जल्द हीं विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा. 64,559 पदों में से 14968 पदों पर भर्ती हेतु अधियाचना पहले हीं आयोग को भेजी जा चुकी है. बाकी बचे 49,591 रिक्त पदों पर बहाली करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी.
बिहार के इन विभागों में है सबसे ज्यादा पद खाली
कुल 64,559 पदों में से पंचायती राज विभाग में 12279 पद तथा ग्रामीण विकास विभाग 14274 पद खाली है. अन्य सभी विभागों के मुकाबले इन दोनों विभागों में सबसे ज्यादा रिक्त पद हैं. यदि आप भी बिहार के इन विभागों में सरकरी नौकरी करना चाहते हैं तो इन भर्तीयों के लिए आवेदन जरुर करें. इन भर्तीयों का नोटिफिकेशन जैसे हीं निकाली जाती इसकी जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी.
Conclusion (निष्कर्ष)
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Bihar 64,559 Post Upcoming Vacancy 2025 की जानकारी उपलब्ध कराई है. बिहार के कौन-कौन से विभागों में कितने पद खाली हैं तथा भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा ये सारी जानकारी हमने दी है. बिहार के ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं एवं अभी तक किसी भी जॉब के लिए चयन नहीं हुआ है, ऐसे युवाओं के लिए यह एक बेतरीन अवसर है. 64,559 अभ्यर्थियों का सपना जल्द हीं पूरा होना वाला है.
यदि इन भर्तीयों की जानकारी आप अपने मोबाइल फ़ोन पर पाना चाहते हैं तो, बिहार सरकारी नौकरी का सोशल मीडिया पेज को जरुर फॉलो करें. हम यहाँ तुरंत जानकरी उपलब्ध कराते हैं.
