Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: SC, ST, BC, EBC छात्राओं के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्राओं से PMS Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जाता है. छात्रवृति हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15-07-2026 से शुरू होगा. वैसे छात्र जो Bihar Post Matric Scholarship (PMS) 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं अपने सभी दस्ताबेज तैयार रखें जैसे की आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र आदि. अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

Bihar PMS Notification 2026
Bihar PMS Notification 2026

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Overview

Scholarship Scheme Bihar Post Matric Scholarship (PMS)
Session 2026-27
Eligible Category SC, ST, BC, EBC
Online Starts 15-07-2026

 

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15-07-2026 से शुरू होगा. आवेदन की अंतिम तिथि अभी तक जारी नहीं की गई है.

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में कितना पैसा मिलता है?

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के अंतर्गत अलग-अलग कोर्स जैसे इंटरमीडिएट, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम में नामांकन लेने वाले छात्रों को निम्नलिखित स्कॉलरशिप की राशि दी जाति है.

कोर्स का नाम स्कॉलरशिप की राशि
इंटरमीडिएट (12th) Rs.2000/-
स्नातक (Graduate) Rs.5000/-
परास्नातक (PG) Rs.5000/-
डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक Rs.10000/-
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Professional Course) Rs.10000/-

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तरह अन्य कोर्स तथा संस्थान के लिए कितना पैसा मिलता है?

संस्थान / कोर्स का नाम स्कॉलरशिप राशि
IIT Patna Rs.2,00,000
NIT Patna Rs.1,25,000
AIIMS Patna Rs.1,00,000
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बोधगया Rs.75,000
NIFT पटना एवं केंद्रीय कृषि संस्थान Rs.1,00,000
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (स्टेट एक्ट) Rs.1,25,000
चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान एवं अन्य प्रबंधन संस्था Rs.4,00,000

Bihar Post Matric Scholarship के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए वो सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2026 में 10वीं के बाद किसी न किसी कोर्स में नामांकन लिया हो तथा वो निम्नलिखित योग्ताएं पूरी करते हो.

  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए.
  • आवेदक SC / ST / BC / EBC वर्ग से होना चाहिए.
  • आवेदक ने कक्षा 10वीं पास कर ली हो तथा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / कॉलेज में नामांकन लिया हो.
  • आवेदक के माता-पिता की आय 3 लाख से कम का होना चाहिए.

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन सा डॉक्यूमेंट लगेगा?

  1. आधार कार्ड
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र (दिनांक 31-03-2026 के बाद का होना चाहिए)
  5. 10वीं का मार्कशीट
  6. प्रीवियस इयर मार्कशीट
  7. बोनाफाईड प्रमाण पत्र
  8. शुल्क रसीद
  9. पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  10. ईमेल आईडी
  11. मोबाइल नंबर

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

यदि आवेदक उपरोक्त योग्यता को पूरा करते हैं तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

  • ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15-07-2026 से शुरू होगा.
  • आवेदक को सबसे पहले OTR करना होगा.
  • OTR करने के बाद अधिकारिक वेबसाइट scstpmsonline.bihar.gov.in अथवा pmsonline.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना जाएगा.
  • रजिस्ट्रेशन करते समय अभ्यर्थी को अपनी सभी बेसिक जानकारी तथा जाती, आय, निवास की जानकारी भरनी होगी.
  • अगले स्टेप्स में विद्यालय / कॉलेज, कोर्स, बोनाफाईड, शुल्क आदि का विवरण भरना होगा.
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद OTP सत्यापित पर के फॉर्म सबमिट करना होगा.
  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरुर निकालें.
PMS 2026-27 APPLY ONLINE
PMS 2026-27 APPLY ONLINE

Important Link

Apply Online Link Active on 15-07-2026
Notification PDF Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Channel Click Here
Join WhatsApp Channel Click Here

 

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com