Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 अधिसूचना जारी: 28 हजार+ पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए मौका

India Post GDS Recruitment 2026 (Engagement Schedule-I January 2026):
भारतीय डाक विभाग में Gramin Dak Sevak (GDS) के कुल 28,740 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। Gramin Dak Sevak के अंतर्गत दो पद होते हैं—पहला Branch Postmaster (BPM) और दूसरा Assistant Branch Postmaster (ABPM)

यह भर्ती भारतीय डाक विभाग के विभिन्न कार्यालयों के लिए निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। यदि आप 10वीं पास अभ्यर्थी हैं और बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो ग्रामीण डाक सेवक का पद आपके लिए एक बहुत ही अच्छा अवसर है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31/01/2026 से 14/02/2026 तक किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 02/02/2026 से 16/02/2026 के बीच स्वीकार किए जाएंगे। India Post GDS Bharti 2026 से संबंधित अधिक जानकारी नीचे उपलब्ध है।

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 ओवरव्यू

भर्ती एजेंसी इंडिया पोस्ट
पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक
पदों की संख्या 28,740 पद
अंतिम तिथि 14/02/2026

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 क्या है

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 एक भर्ती प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से Gramin Dak Sevak (GDS) पदों पर नियुक्ति की जाती है। यह भर्ती भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा जारी की जाती है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में Branch Postmaster (BPM) और Assistant Branch Postmaster (ABPM) के पदों पर बहाली की जाती है।

इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जहाँ चयन किसी लिखित परीक्षा के बिना, केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है।

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन तिथि

✔️ रजिस्ट्रेशन की तिथि:-

  • 31-01-2026 से 14-02-2026

✔️ आवेदन जमा करने की तिथि:-

  • 02-02-2026 से 16-02-2026

✔️ आवेदन में सुधार की अवधि

  • 18-02-2026 से 19-02-2026

 

इंडिया पोस्ट GDS 2026 राज्य / सर्किल-वार रिक्ति विवरण

राज्य / सर्किल का नाम रिक्ति
आंध्रप्रदेश 1060
असम 639
बिहार 1347
छत्तीसगढ़ 1155
दिल्ली 42
गुजरात 1830
हरियाणा 270
हिमाचल प्रदेश 520
जम्मू एवं कश्मीर 267
झारखण्ड 908
कर्नाटक 1023
केरल 1691
मध्यप्रदेश 2120
महाराष्ट्र 3553
नार्थ ईस्ट 1014
ओड़िशा 1191
पंजाब सर्किल 262
राजस्थान 634
तमिलनाडू 2009
तेलंगाना 609
उत्तर प्रदेश 3169
उत्तराखंड 445
पश्चिम बंगाल 2982
कुल योग 28740

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 वेतन (मासिक सैलरी)

ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को Time Related Continuity Allowance (TRCA) दिया जाता है, जिसमें हर वर्ष 3% की वृद्धि होती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं।

Category TRCA Slab
BPM Rs.12,000/- to Rs.29,380/-
ABPM/Dak Sevak Rs.10,000/- to Rs.24,470/-

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

(a) India Post GDS Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSE) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेज़ी विषय शामिल हों।

(b) अभ्यर्थी ने स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं तक मान्यता प्राप्त बोर्ड से पढ़ी हो।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 आयु सीमा

✔️ न्यूनतम आयु: 18 वर्ष.

✔️ अधिकतम आयु: 40 वर्ष.

आयु सीमा में छूट:-

  • SC/ST – 5 वर्ष.
  • OBC –  3 वर्ष.
  • EWS – कोई छुट नहीं.
  • PWD – 10 वर्ष.
  • PWD (OBC) – 13 वर्ष.
  • PWD (SC/ST) – 15 वर्ष.

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन सिस्टम द्वारा तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट मान्यता प्राप्त बोर्ड की 10वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों/ग्रेड को प्रतिशत (4 दशमलव तक) में बदलकर बनाई जाएगी।

  • जिन अभ्यर्थियों की मार्कशीट में अंक दिए हैं (या अंक + ग्रेड दोनों), उनके अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। यदि कोई अभ्यर्थी अंक होते हुए भी ग्रेड/पॉइंट्स भरता है, तो आवेदन रद्द हो सकता है। किसी विषय में केवल ग्रेड होने पर वही ग्रेड भरा जा सकता है।

  • जिन अभ्यर्थियों की मार्कशीट में केवल ग्रेड/पॉइंट्स हैं, उनके विषय-वार अंक 9.5 गुणांक से निकाले जाएंगे।

  • ग्रेड/पॉइंट्स को 100 के अधिकतम अंक मानते हुए 9.5 से गुणा कर अंक तय किए जाएंगे।

  • जहाँ CGPA दिया गया है, वहाँ CGPA × 9.5 से अंक निकाले जाएंगे। यदि विषय-वार ग्रेड और CGPA दोनों हों, तो अधिक अंक मान्य होंगे। अभ्यर्थी को स्वयं कन्वर्ज़न करने की आवश्यकता नहीं है; यह कार्य सिस्टम करेगा।

  • DBSE जैसे बोर्ड, जहाँ प्रतिशत और ग्रेड दोनों दिए जाते हैं, वहाँ मेरिट प्रतिशत के आधार पर बनेगी। ऐसे मामलों में प्रतिशत भरना अनिवार्य है; ग्रेड भरने पर अयोग्यता हो सकती है।

  • तमिलनाडु बोर्ड (2020–21) के पास सर्टिफिकेट मामलों में सिस्टम द्वारा 66.67% अंक दिए जाएंगे; आवेदन में प्रत्येक विषय के सामने “Pass” चुनना होगा।

  • मेरिट लिस्ट में टाई (बराबरी) होने पर चयन निर्धारित प्राथमिकता क्रम के अनुसार किया जाएगा।

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची GDS पोर्टल पर जारी होगी। जानकारी SMS/ई-मेल से दी जाएगी, इसलिए पोर्टल नियमित रूप से चेक करें

शॉर्टलिस्ट होने के बाद अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर संबंधित डिविजन/यूनिट कार्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय में रिपोर्ट न करने पर अभ्यर्थी को Non-Turned Up मानते हुए उम्मीदवारी स्वतः रद्द कर दी जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अभ्यर्थी को निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स (मूल) एवं सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के 2 सेट लाना अनिवार्य है.

  • मार्कशीट

  • पहचान प्रमाण

  • जाति प्रमाण पत्र

  • PwBD प्रमाण पत्र

  • EWS प्रमाण पत्र

  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र

  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र

  • संगठित चिकित्सा प्रमाण पत्र (सरकारी अस्पताल/डिस्पेंसरी/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा) – अनिवार्य

  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा में नियुक्ति के लिए स्थानीय/जनजातीय भाषा ज्ञान प्रमाण पत्र (संगठित प्राधिकरण द्वारा जारी)

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

👉 Registration
👉 Login
👉 Download Notification
👉 Official Website

India-Post-GDS-Vacancy-2026-infographics-in-hindi
India-Post-GDS-Vacancy-2026-infographics-in-hindi

 

01. इंडिया पोस्ट जीडीएस की सैलरी कितनी होती है?

BPM पद के लिए 12,000 से 29,380 रूपया तथा ABPM/Dak Sevak पद हेतु 10,000 से 24,470 रूपया.

02. GDS का काम क्या होता है?

GDS का काम: ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएँ और पोस्ट ऑफिस के कार्य संभालना। पत्र, पार्सल और मनी ऑर्डर का वितरण करना, पोस्ट ऑफिस शाखा (BPM/ABPM) का संचालन करना, और डाक विभाग से जुड़े अन्य प्रशासनिक कार्य करना।

03. GDS के लिए कितना प्रतिशत चाहिए?

GDS पद के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है। केवल 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके 10वीं में अधिक अंक हैं तो यह आपके लिए और भी लाभकारी होगा।

B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com