Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

JSSC झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करें – झारखंड में 10वीं पास के लिए 1733 पदों पर नई भर्ती

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2026: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1733 रिक्त पदों पर कक्षपाल की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षपाल को इंग्लिश में Jail Warder या Prison Warden कहते हैं? कक्षपाल का काम मुख्य रूप से जेल की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना होता है। कक्षपाल पद के लिए 09-01-2026 से 08-02-2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा. भर्ती की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरी लेख को पढ़ें.

JSSC झारखंड कक्षपाल वैकेंसी 2026 नोटिफिकेशन

भर्ती एजेंसी झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग
पद का नाम कक्षपाल
पदों की संख्या 1733
योग्यता 10वीं पास
अंतिम तिथि 08-02-2026

 

महत्वपूर्ण तिथि:-

✔️ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:-

  • 09-01-2026

✔️ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:-

  • 08-02-2026

✔️ शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:-

  • 10-02-2026

✔️ फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि:-

  • 10-02-2026

✔️ आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि:-

  • 11-02-2026 से 13-02-2026

 

आवेदन शुल्क:-

झारखंड कक्षपाल पद हेतु आवेदन करने के लिए झारखंड राज्य के SC/ST उम्मीदवारों को केवल ₹50 तथा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

  • SC/ST (Jharkhand) – Rs.50/-
  • All Other Candidate –  Rs.100/-

 

पद का विवरण:-

झारखंड कक्षपाल वैकेंसी 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 1733 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है। इनमें 1698 पद नियमित (Regular) हैं तथा 35 पद बैकलॉग के हैं।

पद का नाम नियमित पद बैकलॉग पद कुल
कक्षपाल (पुरुष) 1634 19 1653
कक्षपाल (महिला) 64 16 1733

 

वेतनमान (सैलरी):-

झारखंड कक्षपाल की सैलरी कितनी होती है, इसकी पूरी जानकारी विज्ञापन में उपलब्ध कराई गई है। इसका वेतनमान लेवल-2 का होता है तथा इसका पे स्केल ₹19,900 से ₹63,200 के बीच होता है।

  • Salary: Level-2 (Rs.19,900 – 63,200/-

 

शैक्षणिक योग्यता:-

झारखंड कक्षपाल पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए।

 

आयु सीमा:-

दिनांक 01-08-2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष  होना चाहिए एवं अधिकतम आयु निम्नलिखित होनी चाहिए.

कोटि अन्य अभ्यर्थी गृह रक्षक भूतपूर्व सैनिक सहायक पुलिस
UR / EWS (Male) 25 वर्ष 30 वर्ष 45 वर्ष 35 वर्ष
EBC / BC (Male) 27 वर्ष 32 वर्ष 45 वर्ष  37 वर्ष
UR / EWS / EBC / BC (Female) 28 वर्ष  33 वर्ष  45 वर्ष 38 वर्ष
SC / ST (Male / Female) 30 वर्ष 35 वर्ष 45 वर्ष 40 वर्ष

 

शारीरिक मापदंड:-

Category Height Chest
UR  / EWS / EBC / BC (Male) Min 160 cm Min 81 cm
SC / ST (Male) Min 155 cm Min 79 cm
Female (All Category) Min 148 cm x

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा:-

Male/Female Run
Male 1600 Meter (6 मिनट में)
Female 1600 Meter (10 मिनट में)

 

चयन प्रक्रिया:-

  1. शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा
  2. लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा)
  3. मेडिकल टेस्ट

 

महत्वपूर्ण लिंक:-

 

JSSC झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026
JSSC झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026

 

झारखण्ड कक्षपाल वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे करें?

झारखंड कक्षपाल का आवेदन करना बहुत हीं आसन है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास 10वीं का मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर एंड ईमेल आईडी होना चाहिए.

यह फॉर्म निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जाएगा.

  1. Registration:- ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर को इस्तमाल करते हुए रजिस्ट्रेशन करें.
  2. Application:- अन्य सभी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म को पूरा करें.
  3. Payment:- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  4. Photo & Signature:- फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें.

आवेदन फॉर्म पूरा होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com