Jobs for Retired Govt Employees in Bihar: पंचायती राज विभाग द्वारा बिहार के अलग-अलग जिलों सेवानिवृत कर्मचारिओं के लिए विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती निकाली जा रही है. यदि आप भी एक रिटायर्ड कर्मचारी हैं एवं रिटायरमेंट के बाद कोई जॉब करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके बहुत हीं काम की है. बता दें, की ये सारी भर्तियाँ संविदा (Contract) के आधार पर निकाली जाती है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की बिहार में अभी कौन-कौन से जिले में यह भर्ती निकाली गई है, पदों की संख्या कितनी है, आयु सीमा क्या है तथा भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में हम शामिल करेंगे. फ़िलहाल यह भर्ती इन जिलों में निकाली गई है.
शेखपुरा जिला रिटायर्ड कर्मचारी वैकेंसी 2024 |
कार्यालय जिला परिषद्, शेखपुरा द्वारा सेवानिवृत (Retired) सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रधान सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक तथा निम्न वर्गीय लिपिक तथा लेखा पदाधिकारी / लेखापाल से आवेदन आमंत्रित किया गया है. कुल पदों की संख्या 09 है.
क्रं.सं | पदनाम | कुल रिक्ति | कोटि |
01 | सहायक अभियंता | 01 | UR-01 |
02 | कनीय अभियंता | 01 | UR-01 |
03 | प्रधान सहायक | 01 | UR-01 |
04 | उच्च वर्गीय लिपिक | 01 | UR-01 |
05 | निम्न वर्गीय लिपिक | 04 | UR-01, EBC-01, UT-01, SC-01 |
लेखा पदाधिकारी / लेखापाल | 01 | UR-01 | |
कुल पद | 09 |
आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म दिनांक 20/12/2024 से 05/01/2025 के बिच “जिला परिषद् कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शेखपुरा” को स्पीड पोस्ट द्वारा भेजें. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://sheikhpura.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं.
⇒ पंचायती राज विभाग शेखपुरा सेवानिवृत कर्मी भर्ती 2024
खगड़िया जिला रिटायर्ड कर्मचारी वैकेंसी 2024 |
कार्यालय, जिला परिषद्, खगड़िया द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2024-25 के अंतर्गत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा निम्न वर्गीय लिपिक की नई भर्ती निकाली गई है. यह एक संविदा आधारित भर्ती है जो केवल इन पदों से रिटायर्ड कर्मचारी के द्वारा भरा जायेगा. कुल पदों की संख्या 05 है.
क्रं.सं | पदनाम | कुल रिक्ति | कोटि |
01 | सहायक अभियंता | 01 | EBC-01 |
02 | कनीय अभियंता | 01 | UR-01 |
05 | निम्न वर्गीय लिपिक | 03 | EBC-01, UR(F)-01, SC-01 |
कुल पद | 05 |
आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म दिनांक 11/11/2024 से 21/11/2024 के बिच “कार्यालय, जिला परिषद् खगड़िया” को निबंधित डाक द्वारा भेजें अथवा हाथों-हाथ जमा करें. निबंधित डाक के अलावा आवेदन फॉर्म ईमेल आईडी zpkhagaria250@gmail.com पर भी भेज सकते हैं. भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://khagaria.nic.in/ पर विजिट करें. दिनांक 25/11/2024 को Counselling तथा 26/11/2024 को नियोजन पत्र का वितरण किया जायेगा.
सेवानिवृत कर्मी हेतु Panchayati Raj Vibhag Bihar Vacancy 2025 की जिलेवार भर्ती की जानकारी केवल biharsarkarinaukri.com पर उपलब्ध है. बिहार के जो भी जिले में यह भर्ती निकाली जाएगी, उसकी पूरी जानकारी यहाँ उपलब्ध करा दी जाएगी. भर्ती से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए सोशल मीडिया पेज जरुर ज्वाइन करें.
Important Links |
|
जानकारी अच्छी लगी तो अभी Join करें ⇒ | Join Telegram |
Join WhatsApp |
