Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है (February 2026)

Current Vacancy in Bihar 2026: दोस्तों, यह फरवरी का महीना 2026 है. यदि आप यह जानना चाहते हैं की बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है?, यानि फरवरी 2026 में निकलने वाली सभी नई भर्ती की जानकारी चाहते हैं, तो इस सम्बन्ध में आपको यहाँ पूरी जानकारी मिलेगी. इस पेज पर आप जो भी बहाली की जानकारी देख पाएंगे वह एक Short Information होगी, लेकिन इन सभी Recruitment पूरी जानकारी उसके निचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध होगी. तो, दोस्तों एक-एक करके देखते हैं जो हमने सभी नई भर्तियों की जानकारी निचे उपलब्ध करवाई  है.

अभी देखें: झारखंड में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली हुई है

If you want to know about all New Vacancy in Bihar Government 2026 , Go to the Following Paragraph for a Short Informration About the Job. There is a Link given below each paragraph, through which, you can get complete information of that particular vacancy.

अभी देखें: यूपी में कौन-कौन सी वैकेंसी निकली है

 

बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है 2026

बिहार में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली है: फरवरी 2026 में निकाली गयी सभी भर्तियों की सूचि निचे उपलब्ध करवाई जा रही  है, उसके के साथ-साथ आप इन भर्तियों की पूरी जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक भी उपलब्ध करवाया गया है.

 

Bihar Police ASI (Operator) Vacancy 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेटर) अर्थात ASI (Operator) की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. यह बहाली कुल 462 पदों पर निकाली गई है. पद का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगा. आवेदन दिनांक 04-02-2026 से 04-03-2026 के बीच अधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से भरा जाएगा. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रूपए होगा. इस पद के लिए लेवल-5 का वेतनमान होगा जिसमे 29,200 रूपया बेसिक सैलरी होगी एवं लगभग 42 हजार से 46 हजार रूपया प्रतिमाह In-Hand सैलरी होगी. वैसे अभ्यर्थी जो भौतिकी विषय के साथ कम से कम 50% अंको के साथ स्नातक उतीर्ण हैं, वो इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर जाएँ.

पूरी जानकारी: बिहार पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती 2026

 

Bihar Police Constable GD Close Cadre Recruitment 2026

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) (CSBC) द्वारा Constable GD (Close Cadre) की नई बहाली निकाली गई है. यह बहली कुल 83 पदों पर निकाली गई है. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 06-02-2026 से 05-03-2026 के बीच होगा. यह बहाली बिहार के इंटर पास उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है. इसमें लेवल 3 का वेतनमान होगा जो की 21,700 से 69,100 के बीच होगा. आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष एवं ज्यादा-से-ज्यादा 25 वर्ष होना चाहिए. इसमें शारीरिक माप भी लिया जाएगा. महिलाओं का वजन 48 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए. आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी देखें.

पूरी जानकारी: बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026

 

Bihar Police Madhya Nishedh Vacancy 2026

यदि भी बिहार के मद्य निषेध विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह भर्ती के लिए जरुर आवेदन करें. जी हाँ, बिहार में 78 पदों सब इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) की नई भर्ती निकाली गई है. यह बहाली का विज्ञापन  बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा जारी किया गया है. इसे आप अधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर भी देख सकते हैं. यह एक बहुत हीं जिम्मेदारी बाला पद है, इसलिए इसका चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाता है. हालाँकि, कोई भी स्नातक उतीर्ण अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी एक Graduate हैं एवं इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो निचे लिंक उपलब्ध है. आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें.

पूरी जानकारी: बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा भर्ती 2026

 

Bihar Junior Resident Vacancy 2026

बिहार के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट की यह बहाली निकाली गई है. यह पैनल निर्माण हेतु एक वर्षीय टेन्योर पर निकाली गई है. इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 16-01-2026 से शुरू हो चूका है. आवेदन की अंतिम तिथि 06-02-2026 रखी गई है. जूनियर रेजिडेंट की यह बहाली कुल 1445 पदों पर निकाली गई है. आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी उम्मीदवारों के लिए 2250 रूपया आवेदन शुल्क रखा गया है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता MBBS Degree होनी चाहिए. आवेदन की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छुट दी जाएगी.

पूरी जानकारी: बिहार जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026

 

BPSC New Vacancy 2026

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार के अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती निकाली है. पद के नाम है सहायक वन संरक्षक, कारखाना निरीक्षक, आशुलिपिक, सहायक नगर योजना पर्येवेक्षक, परियोजना प्रबंधक आदि. इन सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है. इन सभी भर्तियों की पूरी जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

पूरी जानकारी: BPSC New Vacancy 2026

 

BPSC Project Manager Recruitment 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा कुल 09 पदों पर परियोजना प्रबंधक अर्थात Project Manager की भर्ती निकाली गई है. परियोजना प्रबंधक पद हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री / एम.बी.ए / फार्मेसी आदि डिग्री होनी चाहिए. पद हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 08/01/2026 से 29/01/2026 के बीच स्वीकार किया जाएगा.

बी.पी.एस.सी परियोजना प्रबंधक भर्ती 2026 की पूरी जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी निचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है.

पूरी जानकारी: बी.पी.एस.सी परियोजना प्रबंधक भर्ती 2026

 

BSSC Inter Level Recruitment 2025 (23175 Posts)

बिहार में इंटर पास उम्मीदवारों के लिए बहुत हीं शानदार भर्ती निकली है. यह भर्ती बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission) की तरफ से 23175 पदों के लिए निकाली गई है. कुछ खास पदों के नाम बताएं तो यह है, LDC, Rajasv Karmchari, Panchayat Sachiv, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक एवं पशुधन सहायक आदि. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15/10/2025 से हीं शुरू हो चूका है. यदि अभी तक अपने आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द अपना आवेदन करें. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढाकर 31/01/2026 कर दी गई है. यदि आप बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025 की अधिक जानकारी चाहते हैं तो निचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

पूरी जानकारी: Bihar Inter Level Vacancy 2025 (23175 Posts)

 

Bihar SDRF Vacancy 2026 (118 Posts)

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग में 118 अलग-अलग पदों भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है. पद के  नाम हैं रसोइया, जलवाहक, नाई, धोबी एवं झाड़ूकश. पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना चाहिए. आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से भरा जाएगा. विज्ञापन के जारी होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन अपना आवेदन फॉर्म बताये गए पते पर भेज दें.

यह एक संविदा आधारित नौकरी है. शुरू-शुरू में संविदा की अवधि पांच वर्षो की होगी. जरुरत पड़ने पर संविदा की अवधि को अगले 10 वर्षों तक विस्तारित किया जा सकता है. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. उसके बाद उसे अच्छी तरह भर के बताये गए पते पर भेजना होगा. इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी निचे दिए गए लिंक पर ऊपलब्ध है.

पूरी जानकारी: बिहार एसडीआरएफ वैकेंसी 2026 

 

Bihar Home Guard Havildar Clerk Vacancy 2026 (64 Posts)

बिहार पुलिस के होम गार्ड विभाग में 64 पदों पर हवलदार क्लर्क की नई भर्ती निकाली गई है. यह एक नियमित सरकारी नौकरी है जिसमे लेवल-2 की सैलरी दी जाएगी. इस पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) या उसके समकक्ष कोई मान्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के आयु सीमा में छुट दी जाएगी.

पद हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 02/01/2026 से लेकर 02/02/2026 तक जारी रहेगा. आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपया का भुगतान करना होगा. क्योंकि यह बिहार होम गार्ड की नौकरी है इसलिए इसमें फिजिकल टेस्ट भी लिया जाएगा. फिजिकल टेस्ट के पहले एक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो की Qualifying Exam होगी. अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

देखें पूरी जानकारी: Bihar Home Guard Havildar Clerk Vacancy 2026

 





तो यह थी जानकारी की बिहार में कौन सा फॉर्म भरा रहा है? बता दें की बिहार में आने वाली सभी बहाली की जानकारी हमारे वेबसाइट Bihar Sarkari Naukri पर उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा बिहार में अलग-अलग योजनायों से सम्बंधित जानकारी भी हमें इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराते हैं. यदि आपको यह जानना है की बिहार में 12वीं पास के लिए कौन सी बहाली निकली हुई है, तो निचे वाले लिंक पर जाकर देखे सकते हैं पूरी जानकारी.

इसे देखें: 12 वीं पास के लिए बिहार में सरकारी नौकरियां

 

बिहार में गूगल पर सरकारी नौकरी कैसे देखें?

दोस्तों, यदि आप बिहार में रहते हैं एवं बिहार में हीं सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो अप्प गूगल पर सरकारी नौकरी कैसे ढूंढ सकते हैं? हमें पता है, आप लोगों में से ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफ़ोन हीं होगा, Laptop तथा Desktop Computer कुछ हीं लोगों के पास हो सकते है. तो हम आपको यहाँ बताएँगे की अपने मोबाइल से बिहार में सरकारी नौकरी कैसे ढूंढें.

बिहार में कोई भी नई नई सरकारी जॉब का पता करने के लिए दो तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं. पहले तरीका यह है की यदि आप किसी ऐसे वेबसाइट को जानते हो जो बिहार सरकारी नौकरी की जानकारी उपलब्ध कराता है एवं दूसरा तरीका है की आप अपने मोबाइल में गूगल खोलें तथा Keyword Type करके सर्च कर सकते हैं. बिहार में नौकरी सर्च करने के लिए कुछ ऐसे Keyword है जैसे की “बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है?“, “बिहार में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली है“, “बिहार में सरकारी नौकरी की बहाली” आदि.

इस तरह आप यदि किसी भी Keyword को Google में सर्च करते हैं तो बहुत सारे वेबसाइट जो बिहार जॉब की इनफार्मेशन उपलब्ध कराते हैं वो निचे Google के लिस्ट में उपलब्ध हो जायेगा. तो इस तरह बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर सकते हैं.

इसे देखें: स्नातक के लिए बिहार में सरकारी नौकरी

In Image Displaying "बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है"
Latest Vacancy in Bihar 2025
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com