CSBC Bihar Police Madhya Nishedh Constable Admit Card 2026 – ऐसे करें डाउनलोड

Central Selection Board of Constable (CSBC) ने मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable), कक्षपाल (Jail Warder) तथा चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) के 4236 पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा की सुचना जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा दिनांक 14-06-2026 एवं 17-06-2026 को बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी. दिनांक 01-06-2026 से अभ्यर्थी अपना Exam City देख सकते हैं. परीक्षा हेतु E-Admit Card दिनांक 08-06-2026 एवं 11-06-2026 से Download कर सकते हैं. बिहार मद्य निषेध कांस्टेबल परीक्षा एवं प्रवेश पत्र से सम्बंधित अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

 

कौन-कौन से पदों की होगी परीक्षा?

बिहार मद्य निषेध विभाग द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable), कक्षपाल (Jail Warder) तथा चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) के 4236 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. लिखित परीक्षा इन सभी पदों के लिए दिनांक 14 जून एवं 17 जून 2026 को आयोजित होगी.

  1. मद्य निषेध सिपाही
  2. कक्षपाल
  3. चलंत दस्ता सिपाही

परीक्षा की तिथि तथा परीक्षा का शिफ्ट?

Bihar Police Madhya Nishedh Constable Bharti 2026 की परीक्षा दो तिथियों में आयोजित होगी. दिनांक 14-06-2026 तथा दिनांक 17-06-2026. दोनों तिथियों पर आयोजित परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड भी दो अलग-अलग तिथियों में डाउनलोड होगा.

परीक्षा की तिथि शिफ्ट परीक्षा की अवधि रिपोर्टिंग टाइम
14-06-2026 (रविवार) Morning Shift 10 am से 12 pm 08 am से 09 am
Afternoon Shift 03 pm से 5 pm 01 pm से 2 pm
17-06-2026 वुधवार) Morning Shift 10 am से 12 pm 08 am से 09 am
Afternoon Shift 10 am से 12 pm 01 pm से 2 pm

 

कब से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?

दिनांक 14-06-2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 08-06-2026 से 14-06-2026 तक डाउनलोड किया जा सकेगा. जबकि दिनांक 17-06-2026 (वुधवार) को आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड दिनांक 11-06-2026 से 17-06-2026 के बीच में डाउनलोड होगा.

परीक्षा की तिथि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि
14-06-2026 (रविवार) 08-06-2026 से 14-06-2026 तक
17-06-2026 (वुधवार) 11-06-2026 से 17-06-2026 तक

 

आप अपने मोबाइल से देख सकते हैं Exam City तथा Exam Shift?

CSBC Bihar Prohibition Constable Exam City Details 2026 को अधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर दिनांक 01-06-2026 से अपलोड कर दिया गया है. अब आप अपने परीक्षा का Exam District एवं Exam Shift तथा Timing की जानकारी दिनांक 01 जून 2026 से देख सकते हैं. Registration Number तथा Registered Mobile Number के माध्यम से आप अपना Exam City देख सकते हैं. Exam City देखने का Step By Step Process:-

  1. View Exam City & Date वाले लिंक पर क्लिक करें.
  2. Registration Number अथवा Registered Mobile Number एवं Date of Birth एंटर करें.
  3. Captcha डालकर Submit Button पर क्लिक करें.

आपके स्क्रीन पर कुछ इस तरह की जानकारी सामने आ जाएगी.

CSBC-Exam-City

परीक्षा केंद्र पर अपने साथ क्या-क्या ले जाएँ

परीक्षा केंद्र पर जाते समय अभ्यर्थी E-Admit Card के अलावा अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे – आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा वोटर कार्ड जरुर ले जाएँ. यदि आपके प्रवेश पत्र पर आपका फोटोग्राफ स्पस्ट नहीं है तो इस स्थिति में संलग्न प्रपत्र (परिशिष्ट ‘क’) में राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित फोटो के साथ परीक्षा केंद्र पर आयें.

CSBC-Admit-Card-Declaration

यदि आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है तो क्या करें?

किसी कारणवश जिन अभ्यर्थीयों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है वो CSBC के कार्यालय से Duplicate E-Admit Card प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको निम्नलिखित तिथि के बीच समय 10 बजे से 5 बजे के बीच कार्यालय में जाना होगा.

परीक्षा की तिथि समय डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त करने की तिथि
14-06-2026 10 बजे से 5 बजे तक 12-06-2026 को
17-06-2026 15-06-2026 को
पता: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना 800001

 

OMR आधारित होगी लिखित परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल मद्य निषेध का एग्जाम OMR Sheet पर ली जाएगी. अभ्यर्थीयों को निर्देश दिया जाता है की वो OMR Sheet में अपना हस्ताक्षर, प्रश्न पुस्तिका नंबर, रौल नंबर एवं अनुच्छेद लिखना जरुरी है. कभी-कभार अभ्यर्थी दिए गए निर्देश के अनुसार OMR Sheet पर जानकारी अंकित करते हैं इस कारण उनका Candidature रद्द हो जाता है. OMR Sheet का Specimen निचे देख सकते हैं.

Specimen

10वीं स्तर की होगी लिखित परीक्षा

बिहार पुलिस मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा. लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम CSBE के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

दिनांक 08-06-2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसन है. चलिए देखते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा.

👉 Step-1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

👉 Step-2: Registration Number अथवा Registered Mobile Number एवं Date of Birth डालें.

👉 Step-3: निचे दिए गए Captcha को भरें एवं Submit Button पर क्लिक करें.

👉 Step-4: Print Button पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड करें.

csbc-admit-card-login-interface

महत्वपूर्ण लिंक
Download Admit Card Click Here (Link Active on 08-06-2026)
View Exam City & Date Click Here
Download Exam Notice Click Here
Official Website Click Here

 

CSBC Bihar Police Madhya Nishedh Constable Admit Card 2026
CSBC Bihar Police Madhya Nishedh Constable Admit Card 2026
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com