रोहतास जिले की 2 नई वैकेंसी 2025: योग्यता 10वीं, स्नातक, जेंडर स्पेशलिस्ट, केस वर्कर, रसोइया, सुरक्षा कर्मी, 23 हजार सैलरी,

समाहरणालय रोहतास, सासाराम की तरफ से भर्ती का 2 अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पहली वैकेंसी है District Hub for Empowerment of Women (DHEW) योजना अंतर्गत जेंडर स्पेशलिस्ट की तथा दूसरा है One Stop Center (OSC) योजना अंतर्गत केस वर्कर, रसोइया तथा रात्रि प्रहरी की. ये दोनों वैकेंसी संविदा के आधार पर निकाली गई है.

तो चलिए जानते हैं एक-एक करके इन दोनों वैकेंसी के बारे में, जैसे की इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होगी, आयु सीमा क्या है, सैलरी कितनी मिलेगी तथा सबसे जरुरी बात की इन पदों का चयन कैसे होगा. ये सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध करने जा रहे हैं.

Rohtas Bihar District Hub For Empowerment of Women Recruitment 2025

डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), रोहतास के संचालन हेतु संविदा के आधार पर कुल 2 पदों पर जेंडर स्पेशलिस्ट की भर्ती निकाली गई है. इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक भारत के नागरिक होने चाहिए. अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

Post Name

जेंडर स्पेशलिस्ट

No. of Vacancies

UR-01, EBC-01

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु निम्नलिखित है.

अधिकतम आयु:

  • UR (पुरुष)-37 वर्ष.
  • UR (महिला)-40 वर्ष.
  • BC/EBC (पुरुष / महिला)-40 वर्ष.
  • SC/ST (पुरुष / महिला)-42 वर्ष.

Educational Qualification

शैक्षणिक योग्यता: सामाजिक कार्य / अन्य सामाजिक विषयों – समाज शास्त्र / ग्रामीण विकास / ग्रामीण प्रबंधन / LSW / मनोविज्ञान / महिला अध्ययन में स्नातक की उपाधि.

कार्य अनुभव: जेंडर केन्द्रित विषयों में सरकारी / गैर सरकारी संगठन के साथ कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव.

Monthly Salary

उपरोक्त पदों पर चयनिक उम्मीदवारों को 23,000/- रूपया प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी.

How to Apply

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार Email के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म के अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी को PDF में स्कैन करके ईमेल आईडी: rohtaswcdc@gmail.com पर भेज दें. आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 28/06/2025 है. यदि आवेदक एक से अधिक आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें अलग-अलग आवेदन करना होगा.


Rohtas Bihar One Stop Center Vacancy 2025

वन स्टॉप सेन्टर (OSC), रोहतास के संचालन हेतु 3 अलग-अलग प्रकार के पदों पर नई बहाली निकाली गई है. भारत के सभी योग्यता अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. पदों के नाम, पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा तथा सैलरी की जानकारी निचे उपलब्ध है.

(01). केस वर्कर (महिलाओं के लिए अरक्षित):-

  • पदों की संख्या: 01 (अ.पि.वर्ग.)
  • शैक्षणिक योग्यता: कानून / समाजकार्य / समाज शास्त्र / समाज  विज्ञान / मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री.
  • कार्य एवं अनुभव: महिलाओं के मुद्दे से सम्बंधित किसी सरकारी या गैर सरकारी परियोजना / कार्यक्रम में कार्य करने का कम से कम 03 वर्ष का अनुभव. स्थानीय अभ्यर्थीयों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • सैलरी: 22,000/- रूपया प्रति माह.

(02). मल्टी पर्पस वर्कर / बहुउद्देशीय कर्मी / रसोइया :-

  • पदों की संख्या: 03 (अनारक्षित-01, अ.पि.वर्ग-01, गैर-आरक्षित)
  • शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक (10वीं) पास.
  • कार्य एवं अनुभव: सम्बंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव.
  • सैलरी: 13,000/- रूपया प्रति माह.

(03). रात्रि प्रहरी / सुरक्षा कर्मी :-

  • पदों की संख्या: 03 (अनारक्षित-01, अ.पि.वर्ग-01, गैर-आरक्षित)
  • शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक (10वीं) पास.
  • कार्य एवं अनुभव: सुरक्षा कर्मी के रूप में सरकारी / प्रतिष्ठित संस्थान में राज्य / जिला स्तर पर कार्य करने का कम से कम 02 वर्ष का अनुभव. सेना / अर्ध-सैनिक बल से अवकास प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • सैलरी: 13,000/- रूपया प्रति माह.

सभी पदों के लिए आयु सीमा:-

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु निम्नलिखित है.

अधिकतम आयु:

  • UR (पुरुष)-37 वर्ष.
  • UR (महिला)-40 वर्ष.
  • BC/EBC (पुरुष / महिला)-40 वर्ष.
  • SC/ST (पुरुष / महिला)-42 वर्ष.

How to Apply

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार Email के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म के अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी को PDF में स्कैन करके ईमेल आईडी: rohtaswcdc@gmail.com पर भेज दें. आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 28/06/2025 है. यदि आवेदक एक से अधिक आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें अलग-अलग आवेदन करना होगा.

B Kumar - Founder of BiharSarkariNaukri.com

Author: B Kumar

B. Kumar एक BA Graduate हैं और उन्हें सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी, भर्ती अपडेट एवं परीक्षा संबंधी सूचनाएँ प्रदान करने का 14 वर्षों का अनुभव है। वे BiharSarkariNaukri.com के संस्थापक हैं।