Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

झारखंड में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली हुई है फरवरी 2026 में

यदि आप झारखण्ड में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं एवं अक्सर यह जानना की कोशिश करते रहते हैं की झारखंड में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली हुई है, कौन सी वैकेंसी का ऑनलाइन फॉर्म भरा जा रहा है, आवेदन कब से शुरू हो रहा है तथा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है. ये सारी जानकारियां आपको यहाँ उपलब्ध करा दी जाएगी. झारखण्ड में टॉप लेवल के जॉब से लेकर सभी लोकल लेवल के जॉब की जानकारी यहाँ उपलब्ध कराइ जाएगी.

Read Also: बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है

 

If you want to know about Jharkhand New Vacancy 2026 in Hindi Go to the The Following Paragraph. We have provided all information about all Latest Jobs in Jharkhand 2024. Here, you can find All Recruitment Notification Issued by Different Recruiting Agency of Jharkhand Government Like JSSC, JPSC, JCECEB, JHC etc. Along with State Level Vacancy, You can also find Jharkhand District Level Vacancy 2024 in this page.

अभी देखें: छत्तीसगढ़ में अभी कौन कौन सी वैकेंसी निकली है

 

झारखंड में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली हुई है

झारखंड में कौन कौन सा फॉर्म निकला है 2026, इसकी पूरी जानकारी निचे वाले पैराग्राफ में उपलब्ध कराइ जा रही है. निचे आप देखा पाएंगे, फरवरी 2026 में निकलने वाली बहाली का नाम, Recruiting Agency का नाम, पदों की जानकारी तथा फॉर्म भरने की तिथि. तो देखते हैं झारखंड सरकारी नौकरी 2026 की सभी नई जानकारी.

 

JPSC Civil Services Exam CSE 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 103 पदों पर उप समाहर्त्ता, पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा, प्रोबेशन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक निबंधक, सहायक नगर आयुक्त/ कार्यपालक पदाधिकारी/ विशेष पदाधिकारी, काराधीक्षक एवं सहायक निदेशक- सह- जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया है. यह बहाली Jharkhand Combined Civil Services Examination (CSE) 2025 के  माध्यम से किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 31/01/2026 से 14/02/2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in है. भर्ती की अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देखें.

Download Notification

 

JPSC Drug Inspector Recruitment 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा Health, Medical Education and Family Welfare Department के अंतर्गत 30 पदों पर Drug Inspector की भर्ती निकाली गई है. इसके लिए महिला एवं पुरुष दोनों हीं आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से फार्मेसी/फार्मास्यूटिकल साइंसेज में डिग्री या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता सहित चिकित्सा डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ हीं अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 29-01-2026 से शुरू है. इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 18-02-2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. पूरी जानकारी देखने के लिए विज्ञापन देखें.

Download Notification

 

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2026

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड में 1733 पदों पर कक्षपाल (Jail Warder) की भर्ती निकाली गई है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उतीर्ण होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए.. कक्षपाल लेवल-2 वेतन मान के अंतर्गत आता है जिसमे Rs.19,900 से 63,200/- के बीच सैलरी मिलती है. पद हेतु आवेदन करने के लिए शारीरिक मापदंड की जरुरत होती है. इसमें फिजिकल टेस्ट भी लिया जाता है.  कक्षपाल पद हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 09-01-2026 से 08-02-2026 के बीच स्वीकार किया जाएगा. भर्ती की अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन लिंक निचे उपलब्ध है.

पूरी जानकारी: झारखंड कक्षपाल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करें

 

JSSC Paramedical Staff Vacancy 2026

यदि आप गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड में मेडिकल लाइन में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका बहुत हीं अच्छा है. जी हाँ, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 51 पदों पर Paramedical Staff की नई बहाली निकाली गई है. इसमें Male & Female Nurse (ANM), Pharmacist, Compounder, Dresser and X-Ray Technician पद शामिल है. सभी पदों के लिए अलग-अलग मेडिकल योग्यताएं हैं जिसकी जानकारी आप विज्ञापन में देख सकते हैं. आवेदन की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष है. यदि आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की तिथि 26/01/2026 से 26/02/2026 तक रखी गई है. भर्ती की पूरी जानकारी निचे देखें.

Download Notification


तो दोस्तों, ऊपर दी गई जानकारी से आप यह जान पाएं की झारखंड में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली हुई है. यदि आप बिहार में कोई सरकारी नौकरी ढूंडना चाहते हैं तो इसके लिए भी हमने एक अच्छे आर्टिकल लिखा है जिसमे आपको बिहार सरकारी नौकरी से सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाएगी.

इसे देखेंयूपी में कौन-कौन सी वैकेंसी निकली है

 

झारखंड में लेटेस्ट सरकारी नौकरी कैसे ढूंढे?

यदि आपको झारखण्ड में नई सरकारी नौकरी ढूँढना चाहते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प गूगल है. बस आपको गूगल में कुछ Keyword Type है. ये Keyword हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में हो सकते हैं. जैसे “झारखंड में लेटेस्ट सरकारी नौकरी“, “Govt Jobs in Jharkhand 2025” आदि. यदि आप केवल 10वीं पास हैं एवं 10वीं के लिए जॉब ढूँढना चाहते हैं तो तो आप गूगल में सर्च कर सकते हैं “Vacancies for 10th Pass in Jharkhand” या फिर Jharkhand New Vacancy 2025 in Hindi, यदि हिंदी में जानकारी चाहिए. इस तहर से आप झारखण्ड में नौकरी सर्च कर सकते हैं.

झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

यदि आप झारखण्ड में सरकारी नौकरी की आवेदन करते हैं तो यह आपके पास यह जानकारी होनी चाहिए की झारखंड में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते समय इन दस्ताबेजों को अपने पास नहीं रखते हैं तो आप अपने फॉर्म को नहीं भर पाएंगे. ये डाक्यूमेंट्स केवल ऑनलाइन आवेदन करते समय जरुरी नहीं होते बल्कि चयन प्रक्रिया जैसे दस्ताबेज सत्यापन आदि में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निचे आप देख सकते हैं हमने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची उपलब्ध करा दी है.

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट.
  • स्नातक / परास्नातक की डिग्री (जैसे BA, B.Sc, B.Com, B.Tech आदि).
  • तकनीकी डिप्लोमा या प्रोफेशनल कोर्स का प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो).
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि (Identity Proof).
  • OBC, EWS, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि.
  • यदि दिव्यांग हैं तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) .
  • हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो, हस्ताक्षर.
  • सरकारी / निजी संस्थान से प्राप्त अनुभव प्रमाण पत्र (यदि है तो).
  • अन्य डाक्यूमेंट्स जैसे NOC, Character Certificate आदि.

झारखंड में आने वाली आगामी वैकेंसी 2026

झारखंड में कौन कौन सी सरकारी नौकरियाँ निकलने वाली हैं इसकी विश्वसनीय Source झारखंड सरकारी की अधिकारिक वेबसाइट के अध्यम से हीं मिल पायेगा. जैसे की झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) तथा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अधिकारिक वेबसाइट आदि. इन वेबसाइटों पर समय-समय पर भर्ती का कैलेंडर और नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जाता है जिससे हमें आने वाली भर्ती की जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा ज़िला स्तर की नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए  संबंधित जिले की NIC वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं. झारखंड में आगामी वैकेंसी की लेटेस्ट जानकारी वहां के अलग-अलग न्यूज़ पेपर के माध्यम से भी मिल जाती है. इस तरह के बहुत से सोर्स हैं जिसका इस्तमाल करके आगामी भर्ती की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

झारखंड के जिलों में सरकारी नौकरी: District Wise Info

यदि आप झारखंड में जिला स्तर की सरकारी नौकरी के बारे में जानना चाहते हैं तो अपने जिले के NIC वेबसाइट के माध्यम से ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ये भर्तियाँ ज़्यादातर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण, समाज कल्याण, Zila Parishad, या DC Office द्वारा निकाली जाती हैं। हमने देखा है जिला स्तर की ज्यादातर वैकेंसी जो NIC वेबसाइट पर उपलब्ध होती है इनमे आवेदन शुल्क नहीं लगता है. इसकी चयन प्रक्रिया भी बहुत हीं आसन होती है, इन भर्तीयों के लिए लिए लिखित परीक्षा का आयोजन लगभाग न के बराबर होता है. इनकी चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू, मेरिट, शारीरिक टेस्ट, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि हीं शामिल होते हैं.

झारखंड सरकारी नौकरी के लिए टॉप वेबसाइट्स

झारखंड में सरकारी नौकरी भर्ती की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए कुछ भरोसेमंद वेबसाइट्स हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। ये सभी सरकारी वेबसाइट हैं एवं ये बहुत हीं उपयोगी और विश्वसनीय वेबसाइट्स हैं. इन वेबसाइट पर जाकर आप सही-सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. निचे वेबसाइट की कुछ लिस्ट उपलब्ध करा रहें है.

  1. https://jssc.nic.in – यह वेबसाइट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की है. इस पर बहुत सारी सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, जैसे CGL, Matric, Inter, Technical और Constable के नोटिफिकेशन आदि.
  2. https://jpsc.gov.in – उच्च पदों की भर्ती अर्थात ऑफिसर लेवल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है, जैसे Deputy Collector, BDO, APP, Medical Officer आदि. यह वेबसाइट झारखंड लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट है.
  3. https://jharkhandhighcourt.nic.in – यह झारखंड हाई कोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट है. इस वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, क्लर्क आदि पदों भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाता है.
  4. https://jrhms.jharkhand.gov.in – यदि आप झारखंड के हेल्थ विभाग में निकाली गई सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह वेबसाइट आपकी मदद करने वाली है. झारखंड स्वास्थ्य विभाग में Doctor, ANM, Pharmacist, CHO जैसे पदों की भर्ती यहाँ प्रकाशित होती है।
  5. https://rojgar.jharkhand.gov.in – झारखंड में Skill Development, Private Jobs और Mega Job Fair की जानकारी के लिए यह वेबसाइट बहुत हीं कारगर है. झारखंड में जॉब मेला कहाँ लगा है, प्राइवेट जॉब कौन-कौन सी निकली है ये सारी जानकारी आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगी.
  6. nic.in – झारखंड के सभी जिलों के लिए अलग-अलग NIC वेबसाइट है. जैसे की यदि को Ranchi जिले का वेबसाइट देखना चाहता है तो वो ये होगा ranchi.nic.in, Gumla जिले के लिए gumla.nic.in आदि. इस तरह आप अपने जिले की वेबसाइट खोलने के लिए nic.in के पहले अपने जिले का नाम लिख कर वेबसाइट ओपन कर सकते हैं.

10वीं/12वीं पास के लिए झारखंड में कौन सी नौकरी है?

यदि आप केवल 10वीं पास हैं अथवा 12वीं पास हैं एवं झारखंड सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो बता दें की झारखंड में बहुत सी सरकारी नौकरियाँ ऐसी हैं जिनके लिए केवल 10वीं या 12वीं पास योग्यता ही आवश्यक होती है। ये भर्तियाँ मुख्य रूप से JSSC, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और जिला स्तर पर निकाली जाती हैं. इन भर्तीयों का आवेदन इनके अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं.

यदि बात करें की झारखंड में 10वीं / 12वीं स्तर पर कौन कौन सी भर्ती निकाली जाती है तो ये कुछ पदों के नाम है जो 10वीं / 12वीं स्तर पर निकाली जाती है.

  • JSSC द्वारा Matric Level तथा Intermediate Level की भर्ती निकाली जाती है. मेट्रिक लेवल की बात करें तो ये हैं ield Worker, Clerk, Forest Guard, Helper, आदि पद वहीँ Intermediate Level भर्ती की बात करें तो LDC, Clerk, Panchayat Secretary, Revenue Staff, आदि पद निकले जाते हैं.
  • Jharkhand Police द्वारा Home Guard, Constable, Driver, Civic Volunteer आदि पद निकले जाते हैं जिनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं होती है.
  • जिला स्तरीय संविदा भर्ती की बात करें तो जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण द्वारा DEO, Watchman, Cook, सहायक, Helper आदि की बहाली निकाली जाती है.

 

झारखंड में अभी कौन-कौन सी वैकेंसी निकली हुई है
Latest Jobs in Jharkhand 2024
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com