बिहार वन स्टॉप सेंटर सारण क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर भर्ती 2024: योग्यता इंटरमीडिएट तथा स्नातक

Bihar One Stop Centre Vacancy 2024 Saran: सारण समाहरणालय, छपरा, वन स्टॉप सेन्टर द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत पालनाघर के संचालन हेतु क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर की नई भर्ती निकाली गई है. यह दो अलग-अलग इकाई पुलिस लाइन सारण, छपरा तथा सारण समाहरणालय, छपरा के लिए निकाली गई है. बता दें की यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए निकाली गई है. भर्ती की पूरी जानकारी निचे उपलब्ध है.

Read  Also: Siwan Creche Worker Vacancy 2024: बिहार के सिवान में आई क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर की नई बहाली

Bihar One Stop Centre Vacancy 2024 Saran – Summary

Recruitment Agency सारण समाहरणालय, छपरा,
Post Name क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर
No. of Vacancies 04
Eligibility इन्टर, स्नातक
Job Location सारण, बिहार
Last Date 20/08/2024
WWW.BIHARSARKARINAUKRI.COM

 

Bihar One Stop Centre Vacancy 2024 Saran
Bihar One Stop Centre Vacancy 2024 Saran

Important Dates

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 31/07/2024
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 20/08/2024 शाम 5 बजे

Post & Vacancy Details

इकाई का नाम पद का नाम पदों की संख्या मानदेय
पुलिस लाइन, सारण (छपरा) क्रेच वर्कर (UR) 01 Rs.14730/-
सहायक क्रेच वर्कर (UR) 01 Rs.11640/-
सारण समाहरणालय, छपरा क्रेच वर्कर (UR) 01 RS.14730/-
सहायक क्रेच वर्कर (UR) 01 Rs.11640/-

ध्यान दें: सारे पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है.

क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर के लिए योग्यता

क्रेच वर्कर के लिए न्यूनतम योग्यता:- आवेदक स्नातक उतीर्ण होना चाहिए. उन्हें बच्चों के साथ किसी भी संस्थान / स्कूल / आंगनवाडी / प्ले स्कूल आदि से सम्बंधित कार्य का 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए.

सहायक क्रेच वर्कर के लिए न्यूनतम योग्यता:- आवेदक 12वीं उतीर्ण होनी चाहिए. इसके साथ उन्हें बच्चों की देख रेख सम्बंधित कार्य अनुभव के लिए प्राथमिकता दी जाएगी.

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए.
  • अनुभव तथा आयु सीमा की गणना आवेदन की तिथि को की जाएगी.

Read Also: Bihar Yoga Trainer/Counsellor Vacancy 2024: बिहार में आई योगा ट्रेनर की नई भर्ती, 10 हजार होगी सैलरी

क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर के लिए आयु सीमा

  • क्रेच वर्कर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए.
  • सहायक क्रेच वर्कर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है.

क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर हेतु चयन प्रक्रिया

नियोजन हेतु चयन प्रक्रिया कुल 100 अंको की होगी. यह अंक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा साक्षात्कार के लिए दिए जायेंगे. मेघा अंक समान होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी. मेघा अंक तथा आयु सीमा भी समान होने पर इसका फैसला लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा.

कुल 100 अंको  में से अधिकतम 60 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए दिए जायेंगे, अधिकतम 15 अंक अनुभव के लिए लिए तथा अधिकतम 25 अंक साक्षात्कार में दिए जायेंगे. साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को Email के माध्यम से सूचित किया जायेगा एवं इसके अलावा यह सुचना अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जायेगा.

यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी तथा अस्थायी होगी. बिना किसी पूर्व सुचना के अथवा 15 दिनों के नोटिस देकर इसे समाप्त किया जा सकता है. इस भर्ती के अंतर्गत नियमित न्युक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा. नियोजित कर्मी सरकारी सेवक नहीं माने जायेंगे न हीं उन्हें कोई सरकारी सेवकों जैसे कोई सुविधा प्रदान की जाएगी.

क्रेच वर्कर, सहायक क्रेच वर्कर का आवेदन फॉर्म कैसे भरें

दोस्तों, यह एक जिला स्तर की भर्ती है. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Email Id: oscsaran@gmail.com के माध्यम से अंतिम तिथि 20/08/2024 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं. पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें. एक से अधिक पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग आवेदन मान्य होंगें. भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट saran.nic.in पर उपलब्ध है.

Bihar One Stop Centre Vacancy 2024 Saran Application Form
Bihar One Stop Centre Vacancy 2024 Saran Application Form

 

Read Also: Bihar Vikas Mitra Vacancy 2024 Bhojpur District – आरा नगर, आरा ग्रामीण, उदवंतनगर तथा सहार में विकास मित्र की नई भर्ती

Important Links

Download Notification & Application Form Click Here
Official Website Click Here
जानकारी अच्छी लगी तो अभी Join करें ⇒ Join Telegram
Join WhatsApp

 

B Kumar - Founder of BiharSarkariNaukri.com

Author: B Kumar

B. Kumar एक BA Graduate हैं और उन्हें सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी, भर्ती अपडेट एवं परीक्षा संबंधी सूचनाएँ प्रदान करने का 14 वर्षों का अनुभव है। वे BiharSarkariNaukri.com के संस्थापक हैं।