Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

बिहार पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम 2023 में कब होगा? यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा 01/10/2023 (रविवार), 07/10/2023 (शनिवार) तथा 15/10/2023 (रविवार) को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा गया जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों के 529 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. 21,391 पदों पर बहाली के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम 2023 में कब होगा, इससे सम्बंधित अन्य जानकारियां निचे उपलब्ध कराइ जा रही है.

लेटेस्ट न्यूज़: दोस्तों, 11/09/2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इसकी पूरी जानकारी निचे उपलब्ध कराइ जा रही है.

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम 2023 में कब होगा?

Bihar Police Constable Exam Date 2023: दोस्तों, बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 1st, 7th, एवं 15th Oct 2023 को दो Shift में में आयोजित की जाएगी, जैसे की आप ऊपर देखा चुके हैं. यह एक लिखित परीक्षा है Central Selection Board of Constable (CSBC) द्वारा आयोजित की जा रही है. लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक जाँच परीक्षा आयोजित कराइ जाएगी. इस परीक्षा की और ज्यादा बात करने से पहले, इस बहाली की थोड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं.

  • रिक्रूटिंग अथॉरिटी: क्रेन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती)
  • विज्ञापन सं.: 01/2023
  • पद का नाम: कांस्टेबल (बिहार पुलिस)
  • पदों की संख्या: 21,391
  • योग्यता: इंटरमीडिएट (12th) पास
  • उम्र सीमा: 18-25 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट
  • परीक्षा की तिथि: 1st, 7th, एवं 15 Oct 2023

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट 2023

परीक्षा तिथिपाली (Shift)अवधिरिपोर्टिंग टाइम
01/10/2023प्रथम पाली10 am से 12 pm8 am
द्वितीय पाली3 pm से 5 pm1 pm
07/10/2023प्रथम पाली10 am से 12 pm8 am
द्वितीय पाली3 pm से 5 pm1 pm
15/10/2023प्रथम पाली10 am से 12 pm8 am
द्वितीय पालीद्वितीय पाली1 pm

 

ध्यान दें: प्रथम पाली के अभ्यर्थी को शुबह 9 बजे तथा द्वितीय पाली के अभ्यर्थी को अपरहण 1 बजे अपना-अपने निर्धारित आबंटित रौल नंबर स्टीकर पर अंकित नाम, रौल नंबर एवं फोटो के अनुसार बैठाये जायेगें. इस परीक्षा में Jammer का उपयोग तथा उम्मीदवारों की Biometric एवं Photography आदि भी किया जायेगा.

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा?

कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. परीक्षा की तिथि 1 अक्टूबर 2023 से शुरू शुरू होगी. जल्द से जल्द आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे लिंक उपलब्ध है. बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कैसे निकाले, तथा इसे कैसे डाउनलोड करें आदि की सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है.

डाउनलोड करें: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023

 

बिहार पुलिस परीक्षा कौन आयोजित करता है?

दोस्तों बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा Central Selection Board of Constable (CSBC) द्वारा आयोजित की जाति है. यह एक संगठन है जो बिहार सरकार के अंतर्गत कार्य करती है. यह संस्था का मुख्य कार्य बिहार पुलिस में लिए ग्रुप-डी सिविल कर्मचारिओं की बहाली करना है. केन्द्रीय चयन पर्षद [सिपाही भर्ती] को बिहार पुलिस मैन्युअल में अमेंडमेंट कर के 2008 में बनाया गया था. इस संस्था का Headquarter पटना में स्थित है.

यदि आप इस इस परीक्षा में शामिल होने जा रहें है तो बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2023 की पूरी जानकारी आपको होनी चाहिए. इसके साथ हीं आपको यह पता होना चाहिए की बिहार पुलिस की तैयारी करने के लिए कौन सा बुक पढ़ना चाहिए? ये सारी जाकारी आपको हमारे वेबसाइट Bihar Sarkari Naukri पर मिल जाएगी.

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 का सिलेबस क्या है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल का सिलेबस 2023 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषय को शामिल किया गया है. यह परीक्षा 100 अंको की होगी जिसमे कुल 100 Objective Questions पूछे जायेंगे. इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा. इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी निचे उपलब्ध है.

पूरा पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2023 इन हिंदी

 

दोस्तों आशा करते हैं की बिहार पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम कब होगा 2023 में? इसकी जानकारी आपको मिल चुकी होगी. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से इससे सम्बंधित यदि कोई और भी अपडेट आती है तो आपको इस पेज पर उपलब्ध करा दिया जायेगा. यदि आपको बिहार में आने वाली सभी नई-नई भर्ती की जानकारी चाहिए तो निचे वाले लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

इसे देखें: बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है?

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम कब होगा 2023 में?
Bihar Police Constable Exam Date 2023