Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

स्नातक के लिए बिहार में सरकारी नौकरी 2026 – अभी आवेदन करें

स्नातक के लिए बिहार में सरकारी नौकरी 2026: यदि आप भी एक ग्रेजुएट हैं तथा बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके बड़े काम की है. क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हमने बिहार में आने वाली सभी Latest Graduate Jobs की जानकारी उपलब्ध करवाई है. आप यहाँ पर यह भी जान पाएंगे की BA करने के बाद कौन सी सरकारी नौकरी मिल सकती है, B.Sc करने के बाद कौन सी अथवा B.Com करने के बाद क्या Job Opportunity है.

 

स्नातक के लिए बिहार में सरकारी नौकरी 2025

दोस्तों, यदि आप यह जानना चाहते हैं की ग्रेजुएशन के बाद हम कौन सी जॉब कर सकते हैं? तो बता दें की ऐसे बहुत सारी नौकरियां है जो आपको स्नातक करने के बाद मिल जाएगी. अक्सर देखा गया है की लोग स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कम से कम एक बार तो जरुर करते हैं. वैसे तो पुरे देश में हजारों नौकरियां प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है लेकिन यहाँ हम केवल बिहार में निकलने वाली Graduate Level की सरकारी नौकरियों की बात करेंगे. इसमें सबसे पहला नाम है BPSC का जो अक्सर ग्रेजुएट लेवल पर बहाली निकालती है. In fact, बिहार में सिविल सर्विस की वैकेंसी भी ग्रेजुएट लेवल पर हीं निकाली जाती है. इसके बाद है BPSSC जो Sub-Inspector की बहाली निकालती है. फिर है BSSC, Patna High Court, Patna Civil Court, Bihar Vidhan Parishad एवं अनेकों संस्था जो स्नातक के लिए बहाली निकालती है.

Latest Update फरबरी 2026

फरवरी 2026 की बात करें तो अभी तक इस महीने स्नातक उम्मीदवारों के लिए बिहार में कुल 3 सरकारी नौकरियाँ निकली है. पहली वैकेंसी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से 462 पदों पर निकाली गई है तथा दूसरी वैकेंसी बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से कुल 78 पदों के लिए निकाली गई है तथा तीसरी भर्ती BPSC की तरफ से Auditor पद के लिए निकाली गई है.

Bihar Panchayati Raj Vibhag Auditor Bharti 2026

Bihar Public Service Commission (BPSC) द्वारा Auditor के 102 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है. स्नातक पास के लिए यह एक सुनहरा मौका है. यदि अपने Commerce, Economics, Statistic अथवा Mathematics में स्नातक किया है तो इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आपकी आयु कम से कम 21 वर्ष एवं अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. BTSC Auditor पद का Pay Scale Rs.5200 से 20,200 के बीच होता है. फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 05/02/2026 से 26/02/2026 तक जारी रहेगा. सभी सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपया का भुगतान करना होगा.

पूरी जानकारी: बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2026

 

Bihar Police Madhya Nishedh Vacancy 2026

बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग में सब इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) के पद पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है. यह बहाली बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा कुल 78 पदों के लिए निकाली गई है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री होनी चाहिए. आवेदन की आयु 20 वर्ष से 37 के बीच होनी चाहिए. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 27/01/2026 से 27/02/2026 के बीच होगा. इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. पद का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा. यदि आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले पूरी जानकारी देखें.

पूरी जानकारी: बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा भर्ती 2026

 

Bihar Police ASI (Operator) Vacancy 2026

बिहार में स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) की बहाली निकली है. यह बहाली कुल 462 पदों पर निकाली गई है. यदि आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो निचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं एवं पूरी जानकारी भी देख सकते हैं है. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 04-02-2026 से 04-03-2026 तक स्वीकार किया जाएगा. आवेदन करने के लिए आवेदक B.Sc उतीर्ण होना चाहिए. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष रही गई है. फॉर्म भरने के लिए पूरी जानकारी निचे उपलब्ध है.

पूरी जानकारी:  बिहार पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती 2026

 

BPSC 71st Mains Online Form 2025

बिहार लोक सेवा आयोग ने Integrated 71st Combined (Mains) Competitive Examination 2025 का विज्ञापन जारी किया है. यह एक प्रतियोगिता परीक्षा है जिसके माध्यम से 1250 नई पदों पर भर्ती होने जा रही है. यह विज्ञापन मुख्य परीक्षा के लिए निकाली गई है. अर्थात, BPSC द्वारा 71st Preliminary Exam 2025 पहले हीं आयोजित की जा चुकी है. वैसे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं उनके लिए मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया है. यदि आप भी उनमे से एक हैं तो अभी आवेदन करें. BPSC 71st Mains हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 03/12/2025 से हीं शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 24/12/2025 बताई गई है.

Apply Online: BPSC 71st Main Online Form 2025

 

BPSSC Forest Range Officer Vacancy 2025

बिहार में 24 पदों पर Range Officer of Forest की भर्ती निकाली गई है. यह एक Police Category की Job है जिसकी पोस्टिंग पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में की जाएगी. इस भर्ती की अधिसूचना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा जारी की गई है. पद हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/05/2025 से 01/06/2025 के बिच होगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए. इस पद के लिए वेतनमान पे-लेवल-6: के अंतर्गत Rs.35400 से 1,12,400/- दिया जायेगा. अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

पूरी जानकारी: BPSSC Forest Range Officer Vacancy 2025

 

Bihar Police SI Prohibition Vacancy 2025

स्नातक स्तर पर बिहार में एक और नई वैकेंसी आ चुकी है. जी हाँ, दोस्तों, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर बहाली हेतु विज्ञापन जारी किया गया है. सब इंस्पेक्टर के कुल 28 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिनांक 27/02/2025 से 27/03/2025 के बीच भरा जायेगा. इस पद के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. BPSSC Sub Inspector Prohibition Recruitment 2025 हेतु अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

पूरी जानकारी: BPSSC SI Prohibition Recruitment 2025

 

 

Bank of Baroda Vacancy in Bihar 2025

बैंक ऑफ़ बड़ौदा, जो की एक Public Sector Bank है, इसने बिहार के अलग-अलग राज्यों में 4000 पदों पर अपरेंटिस की बहाली निकाली है. कुल 4000 वैकेंसी में से 120 पद बिहार राज्य के लिए निकाली गई है जिस में से दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना एवं पूर्णियां जिला शामिल है. इन जिलों में 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. यदि आप भी बिहार के हैं अथवा बिहार में हीं अपरेंटिस की जॉब करना चाहते हैं तो इस के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरन सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिनांक 19/02/2025 से भरा जा रहा है. यदि आपकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है एवं आयु 20 से 28 वर्ष के बीच है तो इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि 11/03/2025 तक भर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए निचे दिए लिंक पर जाएँ.

पूरी जानकारी: Bank of Baroda Vacancy in Bihar 2025

 

 

Bihar Gram Kachahari Nyaya Mitra Vacancy 2025

बिहार में 2436 पदों पर ग्राम कचहरी न्याय मित्र की नई भर्ती आई है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/02/2025 से शुरू भी हो चूका है. यह एक ग्रेजुएट लेवल का पद है. यदि आप एक Law Graduate हैं तो इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर आवेदन करने के लिए आपकी आयु 25 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए. पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7000 रूपए मासिक सैलरी निर्धारित की गई है. योग्य अभ्यर्थी का चयन मेरिट के आधार पर किया गया. अभ्यर्थी का मेरिट उनके शैक्षणिक योग्य के आधार पर तैयार किया जायेगा. ग्राम कचहरी न्याय मित्र के लिए ऑनलाइन आवेदन अधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in के माध्यम से किया जायेगा. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15/02/2025 है. भर्ती की अधिक जानकारी देखने के लिए निचे देखें.

पूरी जानकारी: Bihar Gram Kachahari Nyaya Mitra Vacancy 2025


Bihar District Project Assistant Recruitment 2025

बिहार के मधुवनी जिले में राष्ट्रीय पोषण मिशन 2.0 के अंतर्गत जिला परियोजना सहायक (District Project Assistant) की भर्ती निकाली गई है. यह बहाली संविदा के आधार पर निकाली गई. योग्य अभ्यर्थी दिनांक 20/02/2025 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कुछ स्किल्स भी होना चाहिए जिसकी जानकारी निचे दिए गए सोर्स पर उपलब्ध है. आवेदन फॉर्म ऑफलाइन के माध्यम से भरा जायेगा. आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म भेजने का पता आदि की जानकारी निचे उपलब्ध है.

पूरी जानकारी: Bihar District Project Assistant Recruitment 2025


Bihar District Coordinator Vacancy 2024-25

बिहार के समस्तीपुर जिले में District Coordinator के नियोजन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है. इस पद को हिंदी में बोले तो इसे जिला समन्वयक कहते हैं. यह पद के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उनकी अधिकतम आयु 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि, अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिलाओं कोई आयु सीमा में छुट दी जाएगी. स्नातक उम्मीदवारों के लिए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की यह भर्ती पद एक बढ़िया अवसर है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 30 हजार महीना दिया जाएगा. योग्य अभ्यर्थी इस पद के लिए अपना आवेदन दिनांक 15 दिनों के भीतर ICDS Samastipur को भेज सकते हैं. अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.

पूरी जानकारी: Bihar District Coordinator Vacancy 2024-25


Mahila Sashaktikaran Hub Vacancy 2025

बिहार के पूर्णियां जिले में बिभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्ताएं है. उनमे से दो पद जेंडर स्पेशलिस्ट एवं लेखा सहायक के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक है. तो आज हम बात करेंगे यही दोनों पदों के लिए बारे में. जी हाँ, यदि आप एक ग्रेजुएट हैं एवं पूर्णियां जिले में नौकरी करना चाहते हैं तो इन दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जायेगा. आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 20/01/2025 रखी गई है. आवेदन करने से पहले इस भर्ती से सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे की योग्य, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी निचे दिए गये लिंक पर उपलब्ध है.

पूरी जानकारी: महिला सशक्तिकरण हब वैकेंसी 2024-25


Bihar One Stop Center Vacancy 2024

बिहार के पूर्णियां जिले में स्नातक पास के लिए 2 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है. एक पद का नाम है केस वर्कर तथा दुसरे पद का नाम मनो-सामाजिक परामर्शी है. केस वर्कर पद के लिए न्यूनतम योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास कानून /विज्ञान / समाजकार्य/ सामाज / मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री होना चाहिए. वही मनो-सामाजिक परामर्शी पद के लिए तंत्रिका विज्ञान (न्यूरो साइंस) / मनोविज्ञान में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो निचे दिए गए सोर्स के माध्यम से जाकर सबसे पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें एवं वहां दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन फॉर्म को भरें.

आवेदन करें: Bihar One Stop Center Vacancy 2024-25


दोस्तों, बिहार में ग्रेजुएट लेवल पर आई हुई सभी नई बहाली का लेटेस्ट अपडेट, अभी तक हमारे पास बस इनता हीं है. इसके बाद जैसे हीं कोई दूसरी बहाली आती है, हम जल्द हीं आपको इसकी सुचना Push Notification, WhatsApp Group अथवा Telegram Channel के  माध्यम से उपलब्ध करा देंगे. इसलिए आपसे कहना चाहते हैं की Bihar Sarkari Naukri का पुश नोटिफिकेशन “Yes” पर क्लिक करके जरुर Enable कर लें.

बिहार में ग्रेजुएट लेवल पर कौन-कौन सी बहाली निकाली जाती है?

बिहार में बहुत सारी संस्थाएं हैं जो आये दिन Graduate Level पर बहाली निकालती है. उनमे से कुछ लोकप्रिय संस्थाओं के नाम बताएं तो वो हैं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC), पटना उच्च न्यायालय, पटना सिविल कोर्ट, बिहार विधान परिषद् सचिवालय, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), बिहार पंचायती राज आदि. इनके अलावा और भी कई आर्गेनाइजेशन हैं जो बिहार में स्नातक लेवल की वैकेंसी निकालती है. इनमे से कुछ बहाली की नाम बताएं तो वह हैं.

  • BPSC Combined Competitive Examination & Other Exams
  • BPSSC SI & SDFSO Recruitment
  • Patna High Court Assistant Recruitment
  • Patna Civil Court Clerk, Stenographer, Court Reader Recruitment
  • Bihar Vidhan Parishad Sachivalay Assistant & Other Post Recruitment

यदि आप भी इन सभी आर्गेनाइजेशन द्वारा निकाली गई Latest Recruitment की जानकारी एक साथ देखना चाहते हैं तो उपर दिए गए सेक्शन में देख सकते हैं, जहाँ पर बिहार चल रही सभी नई-नई वैकेंसी की जानकारी उपलब्ध करवाई जाति है तथा Apply Online Link एवं Notification डाउनलोड करने के लिए भी लिंक उपलब्ध कराइ जाती है. बिहार में अभी कौन सी बहाली का फॉर्म भरा जा रहा है, यदि इसकी जानकारी चाहिए तो वो भी आपको बिहार सरकारी नौकरी पर मिल जायेगा.

इसे जरुर देखें: बिहार में अभी कौन सा फॉर्म निकला हुआ है?

BPSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रेजुएट लेवल की बहाली

BPSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रेजुएट लेवल बहाली की बात करें तो सबसे पहला नाम BPSC Combined Competitive Exam का आता है जो आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष निकाली जाति है. इसके अलावा वर्ष 2024 बिहार में शिक्षकों की बहाली भी BPSC द्वारा निकाली जा रही है. अन्य वैकेंसी जो Bihar PSC द्वारा निकाली जाति है वो है, Bihar Judicial Services Exam जो Low Graduate के लिए, Assistant Engineer (AE) जो Engineering Graduate निकाली जाति है. इसके अलावा Assistant Conservator of Forests Exam भी ग्रेजुएट होल्डर के लिए आयोजित की जाति है.

इसे देखें: 12 वीं पास के लिए बिहार में सरकारी नौकरियां

दोस्तों, ये थी स्नातक के लिए बिहार में सरकारी नौकरी की पूरी जानकारी. हमने इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है. यहाँ पर बताई गई सभी भर्ती के लिए पुरुष तथा महिलाएं दोनों हीं आवेदन कर सकते हैं. चाहें आप BA पास हों, B.Sc पास हों या फिर B.Com, लगभग इस सभी भर्तियों के लिए आप आवेदन कर सकते हैं. यदि आप संविदा आधारित नौकरी, तथा 12th पास पर कोई सरकारी नौकरी देखने चाहते हैं तो निचे वाले लिंक से देखे सकते हैं.

इसे देखें: Sarkari Jobs in Bihar on Contract Basis

 

Snatak Pass Ke liye bihar me sarkari naukri
Snatak Pass Ke liye bihar me sarkari naukri
B Kumar – Founder of BiharSarkariNaukri.com (Bablu Kumar)

Author: B Kumar

B Kumar is a BA graduate and has 14 years of experience in giving government job updates and exam information. He is the founder of BiharSarkariNaukri.com, a website where students get the latest job news, admit cards, results, and exam tips in easy language. His goal is to help students prepare better and get the right information at the right time. For Latest Govt Job Update, Visit www.biharsarkarinaukri.com